Delhi News: महाराष्ट्र में आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जा रहा जोर

- अमरावती, वाशिम और उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र में ही कुल 134 महाविद्यालय
- 110 निजी श्रेणी के शेष सरकारी व सहायता प्राप्त
Delhi News महाराष्ट्र में आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आयुर्वेद महाविद्यालयों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। विशेष तौर पर अमरावती, वाशिम-यवतमाल और उस्मानाबाद संसदीय क्षेत्र में ही कुल 134 आयुर्वेद महाविद्यालय हैं।
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने कहा कि जन स्वास्थ्य राज्य का विषय है। इस वजह से देश के जनजातीय क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार औषधियों के उत्पादन के लिए आयुर्वेदिक महाविद्यालय या औषधि विनिर्माण इकाई की स्थापना संबंधित राज्य, केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के कार्यक्षेत्र में आती हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में जिला वार ब्यौरा देते हुए बताया कि राज्य में 134 आयुर्वेद महाविद्यालय हैं। इसमें से 110 निजी श्रेणी के हैं और शेष सरकारी व सहायता प्राप्त श्रेणी में आते हैं।
महाराष्ट्र में 3 साल में बने 5 आयुष अस्पताल, नहीं खुले एक भी औषधालय : महाराष्ट्र में आयुर्वेद महाविद्यालयों की स्थापना पर भले ही जोर दिया गया है, लेकिन आयुष अस्पताल खोलने के मामले में इसकी रफ्तार सुस्त नजर आ रही है। वर्ष 2021 से 2024 के बीच महाराष्ट्र में केवल 5 आयुष अस्पताल खुले हैं। वहीं, इस तीन वर्ष की अवधि में राज्य में एक भी आयुष औषधालय नहीं खोला जा सका है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में वर्ष 2021 से 2024 के बीच एक भी आयुष अस्पताल और औषधालय का उन्नयन नहीं किया गया है।
Live Updates
- 8 Feb 2025 5:51 PM IST
आयुर्वेद महाविद्यालयों की स्थापना की तैयारी
महाराष्ट्र में आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आयुर्वेद महाविद्यालयों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। विशेष तौर पर अमरावती, वाशिम-यवतमाल और उस्मानाबाद संसदीय क्षेत्र में ही कुल 134 आयुर्वेद महाविद्यालय हैं।
Created On :   8 Feb 2025 5:49 PM IST