छिंदवाड़ा: कांग्रेस-भाजपा की तस्वीर साफ, चौरई सीट पर भाजपा के चेहरे का इंतजार

कांग्रेस-भाजपा की तस्वीर साफ, चौरई सीट पर भाजपा के चेहरे का इंतजार

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। कांग्रेस की दूसरी सूची आने के बाद अब छिंदवाड़ा-पांढुर्ना जिले से कांग्रेस की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। कांग्रेस ने अपने सभी पुराने चेहरों यानी सिटिंग एमएलए पर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा तीन सूचियों में जिले की छह सीटों पर अपने चेहरे बता पाई है। एक मात्र चौरई सीट पर भाजपा का चेहरा कौन होगा यह स्पष्ट होना बाकी है। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब चुनावी पिक्चर भी क्लीयर हो गई है। अब तक घोषित सीटों के अनुसार सात में से सिर्फ दो सीट सौंसर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस और भाजपा के पुराने चेहरे आमने सामने होंगे। वहीं भाजपा ने पांढुर्ना, परासिया और अमरवाड़ा में फ्रेश चेहरे उतारे हैं, जो पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। जुन्नारदेव से भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नत्थनशाह कवरेती और कांग्रेस के सुनील उइके वर्ष २०१३ के चुनाव में भी आमने सामने थे।

नकुल की घोषणाओं पर लगी एआईसीसी की सील:

कांग्रेस ने पहली सूची में छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम शामिल किया था। जबकि दूसरी सूची में बाकी के छह नाम घोषित किए गए। इनमें से तीन अमरवाड़ा, परासिया और पांढुर्ना सीट केो लिए सांसद नकुलनाथ सूची आने से पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुके थे। अब एआईसीसी की सूची जारी होते ही सांसद श्री नाथ की घोषणाओं पर मुहर लग गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने नकुलनाथ के टिकट घोषित करने पर टिप्पणी कर तूल देने की कोशिश की थी।

चौरई में भाजपा के दो दिग्गज छोड़ तीसरे नाम की चर्चा:

चौरई विधानसभा सीट से भाजपा के दो दिग्गज पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे और चौधरी चंद्रभान सिंह का दावा है। वहीं भाजपा से जुड़े सूत्र तीसरे जिपं सदस्य लखन कुमार वर्मा के नाम का जोर बता रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सिर्फ टिकट की औपचारिक घोषणा शेष है। सूत्रों के मुताबिक जिला भाजपा के एक प्रमुख नेता ने बीते दिवस लखन से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की है। जिससे लखन को लेकर चल रही चर्चाओं को और बल मिल गया है।

सीटों के अनुसार कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी:

छिंदवाड़ा- कांग्रेस:कमलनाथ, भाजपा: विवेक बंटी साहू (दूसरी बार आमने सामने)

परासिया- कांग्रेस: सोहन वाल्मिक, भाजपा: ज्योति डेहरिया (ज्योति पहला चुनाव लड़ रही)

सौंसर- कांग्रेस: विजय चौरे, भाजपा: नानाभाऊ मोहोड़ (दोनों दूसरी बार आमने सामने)

अमरवाड़ा- कांग्रेस: कमलेश शाह, भाजपा: मोनिका बट्टी (मोनिका पहली बार प्रत्याशी)

जुन्नारदेव- कांग्रेस: सुनील उइके, भाजपा: नत्थन शाह (दोनों २०१३ में भी आमने-सामने थे)

पांढुर्ना- कांग्रेस: नीलेश उइके, भाजपा: प्रकाश उइके (प्रकाश पहली बार चुनाव लड़ेंगेे)

चौरई- कांग्रेस: चौधरी सुजीत सिंह, भाजपा: टिकट घोषित नहीं (सुजीत सिटिंग एमएलए)

Created On :   21 Oct 2023 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story