Chhindwara News: जहर पीकर दो लोगों ने दी जान, युवक ने लगाई फांसी, सडक़ हादसे में युवक की मौत

जहर पीकर दो लोगों ने दी जान, युवक ने लगाई फांसी, सडक़ हादसे में युवक की मौत
  • जहर पीकर दो लोगों ने दी जान
  • युवक ने लगाई फांसी, सडक़ हादसे में युवक की मौत
  • कोतवाली, अमरवाड़ा, देहात और नवेगांव थाना क्षेत्र की घटनाएं

Chhindwara News: जिले के चार थाना क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। देहात थाना क्षेत्र के थुनियाउदना में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना क्षेत्र में सडक़ हादसे में एक युवक की जान चली गई। नवेगांव के एक शख्स ने जहर पीकर जान दे दी। इसी तरह अमरवाड़ा के एक युवक ने शनिवार को जहर के सेवन से मौत हो गई। चारों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जहर के सेवन से दो की मौत-

पहला मामला- अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि नवेगांव के ग्राम कटकुही निवासी ५६ वर्षीय प्रेमचंद पिता जंगल धुर्वे ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जुन्नारदेव अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रात लगभग १०.३० बजे उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरा मामला- अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक अमरवाड़ा के ग्राम मडक़ावाड़ा निवासी ३६ वर्षीय तुलसीराम पिता भोला भारती सिंगोड़ी अपने ससुराल आया था। शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते तुलसीराम ने जहर का सेवन कर लिया था। सिंगोड़ी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान दोपहर लगभग दो बजे उसकी मौत हो गई।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान-

देहात थाना क्षेत्र के ग्राम थुनिया उदना निवासी २८ वर्षीय प्रमोद पिता दरेश उईके ने शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त युवक घर पर अकेला था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

एक्सीडेंट में युवक की मौत-

पुलिस ने बताया कि लावाघोघरी के पौनार निवासी २० वर्षीय अरविंद पिता दिलीप चौरिया शुक्रवार रात को अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से छिंदवाड़ा आया था। चंदनगांव भरतादेव रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल अरविंद की मौत हो गई। दो युवक घायल है।

Created On :   2 March 2025 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story