Chhindwara News: मटकुली में कार से टकराए बाइक सवार, एक मृत

मटकुली में कार से टकराए बाइक सवार, एक मृत
  • साईं ढाबा के सामने की घटना, एक बालक गंभीर
  • घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Chhindwara News: पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग स्थित मटकुली में सांई ढाबा के सामने गुरुवार अपरान्ह चार बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई। बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई।

दूसरे की हालत गंभीर है। जिसे नर्मदापुरम के पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल माहुलझिर थाने के ग्राम बम्हनी के रहने वाले है। दोनों अपने एक साथी को पिपरिया छोडक़र घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में बाइक चालक बम्हनी निवासी 18 वर्षीय सुरेन्द्र पिता दिनेश उइके की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। वहीं उसका साथी बम्हनी निवासी 15 वर्षीय अरब पिता अजब सिंग गंभीर रुप से घायल है। दोनों अपने एक साथी को छोडऩे पिपरिया गए थे।

वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। मृतक के परिवार में दादा-दादी, मां-पिता और एक छोटा भाई है। मृतक सुरेन्द्र का शुक्रवार को पिपरिया में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद गृहगांव बम्हनी में अंतिम संस्कार होगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Created On :   4 April 2025 12:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story