Chhindwara News: खांसते हुए पड़े न रहें, जांच कराएं, टीबी है तो डॉट्स लें और रोग से छुटकारा पाएं

खांसते हुए पड़े न रहें, जांच कराएं, टीबी है तो डॉट्स लें और रोग से छुटकारा पाएं
  • खांसते हुए पड़े न रहें, जांच कराएं
  • टीबी है तो डॉट्स लें और रोग से छुटकारा पाएं
  • स्वास्थ्य विभाग टीबी उन्मूलन के लिए चला रहा १०० दिवसीय निक्षय अभियान

Chhindwara News: टीबी (क्षय) एक गंभीर बीमारी है, जो फेफड़ों को प्रभावित करती है। यह वायुजनित रोग एक से दूसरे में फैलता है। जागरुकता ही इस रोग का बेहतर इलाज है। इस बीमारी के सामान्य लक्षण खांसी, बुखार और तेजी से वजन कम होना है। टीबी का इलाज संभव है। बीमारी के लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में जाकर जांच व इलाज करा सकते है। टीबी के प्रति लोगों को जागरुक करने हर साल २४ मार्च को विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी को जड़ से खत्म करने जिले में १०० दिवसीय निक्षय शिवर अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत एक्सरे एवं जांच के माध्यम से १ हजार २५६ नए टीबी पेशेंट चिन्हित किए गए है। इन सभी को डॉट्स प्रणाली के माध्यम से इलाज दिया गया है। जिला क्षय अधिकारी डॉ.अर्चना कैथवास ने बताया कि कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पूरे जिले में निक्षय शिविर लगाए जा रहे है। टीबी की बीमारी से लोगो में जागरुकता फैलाई जा रही है। उच्च जोखिम क्षेत्रों को चिन्हित कर नए टीबी मरीजों को खोजा जा रहा है। नए मरीज चिन्हित कर उन्हें इलाज दिया जा रहा है।

यह बने निक्षय मित्र-

निक्षय अभियान में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है। इसी के साथ निक्षय मित्र अभियान के तहत सांसद विवेक बंटी साहू, छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके समेत २ हजार ३६९ लोगों को निक्षय मित्र बनाया गया है। इनके माध्यम से पोषण आहार किट का वितरण किया गया।

जिले में अभी तक किए कार्य-

- ५ लाख ३२ हजार ३५४ लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई।

- ३७ हजार ४१९ लोगों का नॉट टेस्ट कराया गया।

- ६० हजार ८०८ लोगों का एक्सरे कराया गया।

- २ हजार ३६९ निक्षय मित्र बनाए गए।

- ४ हजार ३७ पोषण आहार किट बांटे गए।

टीबी के प्रारंभिक लक्षण-

१. टीबी का सामान्य लक्षण खांसी है, जो लंबे समय तक रहती है।

२. खांसी में बलगम आना भी टीबी का लक्षण है।

३. टीबी के मरीजों को अक्सर बुखार बना रहता है।

४. पेशेंट को रात में पसीना आता है।

५. टीबी पेशेंट का वजन तेजी से कम होता है।

टीबी के गंभीर लक्षण-

१. टीबी पेशेंट को छाती में दर्द होता है।

२. टीबी पेशेंट को सांस लेने में परेशानी होती है।

३. टीबी पेशेंट को खूनी खांसी होती है।

४. टीबी के मरीजों के फेफड़ों में संक्रमण होता है।

(इस तरह के लक्षण दिखने पर चिकित्सक से जांच कराएं)

Created On :   24 March 2025 6:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story