Chhindwara News: सडक़ हादसा...दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर

सडक़ हादसा...दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर
  • घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
  • दो युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
  • पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Chhindwara News: उमरेठ से जुन्नारदेव मार्ग स्थित आमानाला के समीप दो दुपहिया वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों को गंभीर चोट आई थी। घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को आमानाला के समीप दो दुपहिया वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में ग्राम कचराम निवासी दीपक यदुवंशी और उमरेठ निवासी सुखराम और रितेश को गंभीर चोट आई थी। घायलों को परासिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घायल सुखराम और रितेश को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जंगल में मिला युवक का शव-

पगारा/परासिया। पुलिस चौकी न्यूटन चिखली के अंतर्गत आने वाली पंचायत लोनापठार निवासी 22 वर्षीय अरविंद वाडिवा का शव गांव से लगे जंगल में मिला है। अरविंद का शव सागौन के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर लटका मिला है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों के मुताबिक अरविंद का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Created On :   15 April 2025 7:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story