- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- दो मासूमों की मौत..कुएं में गिरी...
Chhindwara News: दो मासूमों की मौत..कुएं में गिरी बालिका और पेड़ से गिरे बालक ने तोड़ा दम

- प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
- पहली घटना शिवपुरी के ढाला में घटी, दूसरा मामला उमरेठ के खारा पिंडरई का है
- दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
Chhindwara News: कोयलांचल के शिवपुरी और उमरेठ में दो अलग-अलग दुखद घटनाओं में एक 12 साल की बच्ची और 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। पहला मामला शिवपुरी के ढाला का है यहां कुएं में गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना उमरेठ के खारापिंडरई की है। यहां आम के पेड़ पर चढ़ा बच्चा जमीन पर गिर गया था। इलाज के दौरान घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
कुएं में गिरी मासूम, तोड़ा दम-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि शिवपुरी के ढाला निवासी 12 वर्षीय कनिका पिता संतोष साहू रविवार को घर से बकरी चराने निकली थी। बकरी चराते वक्त वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने कनिका को कुएं से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उसे परासिया अस्पताल लाया। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। निजी अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया था। नागपुर ले जाते वक्त रास्ते में कनिका ने दम तोड़ दिया।
आम तोडऩे पेड़ पर चढ़ा बच्चा गिरा, मौत-
उमरेठ थाना क्षेत्र के ग्राम खारा पिंडरई में दस वर्षीय विकास यादव आम तोडऩे पेड़ पर चढ़ा था। अनियंत्रित होकर विकास पेड़ से नीचे गिर गया था। परिजनों ने उसे परासिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। सोमवार को पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   15 April 2025 3:43 PM IST