Chandrapur News,: होस्टल में भोजन करने के बाद सोने गई बीएएमएस छात्रा की मृत्यु

होस्टल में भोजन करने के बाद सोने गई बीएएमएस छात्रा की मृत्यु
  • रात में सहेलियों के साथ भोजन किया
  • सुबह जगाने पर भी नहीं उठी तो ले गये अस्पताल
  • डाक्टरों मृत घोषित किया

Padoli Chandrapur News विमलादेवी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज वांढरी चंद्रपुर के होस्टल में बीएएमएस के चतुर्थ वर्ष की छात्रा की गुरुवार को मृत्यु हो गयी। सूचना के आधार पर पडोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृत छात्रा का नाम यवतमाल जिले की वणी

2 अक्टूबर की शाम उसने अपनी सहेलियों के साथ भाेजन किया और सोने के लिए चली गयी। गुरुवार 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजे उसकी रुममेट ने उसे जगाया किंतु कोई प्रतिसाद न देने पर वार्ड बॉय साहिल दासोडे को मदद के लिए बुलाया। उसे तत्काल जिला सरकारी अस्पताल चंद्रपुर के इमरजंसी वार्ड में ले जाया गया जहां डॉ. अमर ताडे ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटनास्थल पडोली थाना अंतर्गत होने की वजह से पडोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

महिला अस्पताल परिसर में मिला शव _ गडचिरोली शहर के इंदिरा गांधी चौक समीपस्थ जिला महिला व बाल अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से शहर में खलबली मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को रात 8 बजे के दौरान गड़चिरोली शहर के महिला व बाल अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली शहर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। वहीं शव को जिला अस्पताल में ले जाया गया। मृत व्यक्ति की पहचान करने पर मृतक का नाम गड़चिरोली तहसील के पोर्ला गांव निवासी पुंडलिक काशीनाथ कोलते होने की बात स्पष्ट हो गयी। इस घटना संदर्भ में गडचिरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अधिक जांच गड़चिरोली पुलिस कर रही है।

Created On :   4 Oct 2024 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story