- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- फसल कम होने से किसान ने लगाई फांसी
आत्महत्या: फसल कम होने से किसान ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, साकोली (भंडारा)। धान की फसल कम होने से तनाव में आकर किसान ने खेत में पेड़ को रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना मिरेगांव के खेत परिसर में हुई है। मृतक का नाम मिरेगांव निवासी प्रेमदास रामा मेश्राम (43) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखनी तहसील के तहत आने वाले मिरेगांव में प्रेमदास मेश्राम अल्प भूमिधारक किसान थे। इस बार धान की फसल कम हुई। जिस कारण वह तनाव में थे। घर में ‘धान देखकर आता हूं’ कहकर प्रेमदास घर से गए। किंतु वह घर नहीं लौटे। खेत पर जाकर पेड़ को रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इस बात की खबर परिसर में फैलते ही परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो वह पेड़ पर लटके थे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। साकोली पुलिस ने जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जाकर पंचनामा किया। शिकायतकर्ता योगिता प्रेमदास मेश्राम की शिकायत पर मर्ग क्रमांक 62/2023 धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच पुलिस हवलदार अमित वडेटवार कर रहे हैं। -
Created On :   2 Dec 2023 6:55 PM IST