- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- जंगली सुअर की टक्कर से दोपहिया सवार...
हादसा: जंगली सुअर की टक्कर से दोपहिया सवार गंभीर

By - Bhaskar Hindi |20 Sept 2023 5:04 PM IST
- जंगली सुअर से टक्कर
- दोपहिया सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
डिजिटल डेस्क, वरठी (भंडारा). जंगली सुअर दोपहिया को टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोका – नवेगांव मार्ग पर घटित हुई। घायल दोपहिया सवार को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। घटना मंगलवार 19 सितंबर की सुबह घटित हुई। घायल का नाम नवेगांव निवासी हरिभाऊ तुलसिराम कुंभरे (50) है। मिली जानकारी के अनुसार हरीभाऊ यह अपनी दोपहिया से नवेगांव आ रहे थे। इस दौरान अचानक दोपहिया के सामने जंगली सुअर आ गया। जिससे टकराकर हरिभाऊ यह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी कोका के वन विभाग को दी। वन विभाग की कर्मचारी शिल्पा झंझाड ने पंचनामा किया।
Created On :   20 Sept 2023 5:04 PM IST
Next Story