भंडारा: खरीदी केंद्र के गोदाम में छापा, दो हजार 500 क्विंटल धान बरामद

खरीदी केंद्र के गोदाम में छापा, दो हजार 500 क्विंटल धान बरामद
  • ग्राम आसोला के खरीदी केंद्र पर कार्रवाई
  • दो हजार 500 क्विंटल धान बरामद हुआ

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर (भंडारा). जिले में समर्थन मूल्य धान खरीदी संस्था के फर्जी मामले सामने आ रहे हंै। ऐसे में लाखांदुर तहसील के ग्राम आसोला में अनूष बहुउद्देशीय सुशिक्षित बेरोजगार धान खरीदी संस्था में बगैर अनुमति से अवैध तरीके से धान का संग्रहण करने का मामला 25 नवंबर को सामने आया। इस मामले में जिला विपणन अधिकारी के आदेशानुसार शनिवार, 25 नवंबर को लाखांदुर मंडी समिति के सचिव श्रीकांत दोनाड़कर ने ग्राम आसोला के अनूष बहुउद्देशीय सुशिक्षित बेरोजगार संस्था के गोदाम में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान यहां गोदाम में 2 हजार 500 क्विंटल अवैध धान का संग्रहण बरामद किया गया। यहां बता दें कि भंडारा जिले के "अ' श्रेणी के केंद्रों को धान खरीदी की अनुमति दी गई है। जिसके बाद शेष जिले के सभी खरीदी केंद्रों को ऑनलाइन पंजीयन करने की अनुमति मिली। किंतु कुछ धान खरीदी केंद्र के संचालकों ने खरीदी की अनुमति मिलने के पहले ही किसानों से धान खरीदी कर गोदाम में अवैध तरीके से धान का संग्रहण किया।

इस विषय में खबरे प्रसारित होते ही जिला विपणन अधिकारी सुनील पाटील ने लाखांदुर कृषि उपज मंडी समिति के सचिव श्रीकांत दोनाडकर को जांच के आदेश दिए तथा जिस किसानों से धान खरीदी की। उस किसानों की जानकारी एवं दस्तावेज की रिपोर्ट मंगवाई है। जिला विपणन अधिकारी के आदेशानुसार सचिव श्रीकांत दोनाडकर ने ग्राम आसोला के अनुष बहुउद्देशिय सुशिक्षित बेरोजगार संस्था के गोदाम में छापा मारा। उन्हें धान खरीदी केंद्र में बिना मान्यता से करार किए गए गोदाम में 2 हजार 500 क्विंटल अवैध धान का संग्रहण दिखाई दिया। इस संदर्भ में संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   28 Nov 2023 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story