कार ने दोपहिया सवार दम्पति को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक

कार ने दोपहिया सवार दम्पति को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक
  • दोनों की हालत नाजुक
  • दोपहिया सवार दम्पति को उड़ाया

डिजिटल डेस्क, भंडारा. कॉलेज में हॉल टिकट लेने के लिए जा रहे पति – पत्नी की दोपहिया हीरो होंडा स्पलेंडर को तेज रफ्ता टाटा हैरियर गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दंपति बुरी तरह से घायल हो गए। उनपर अड्याल के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के बाद भंडारा के अस्पताल में रेफर किया गया। दुर्घटना सोमवार,24 जुलाई दोपहर 1 बजे हुई। गंभीर घायल दंपति का नाम पवनी तहसील के गोसे ग्राम निवासी महेश भगवान लांडगे (28) तथा स्वाति महेश लांडगे (22) है। वहीं कार चालक का नाम तुमसर राजेश चोरसिया है। जानकारी के अनुसार महेश व उसकी पत्नी स्वाति यह दोनों कॉलेज में आयकार्ड लेने के लिए अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 36 बीओ 451 से निकले थे। इस दौरान उन्हें पीछे से तेज गति में आ रहे टाटा हैरियर गाड़ी क्रमांक एमएच 40 सीए 7792 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महेश व स्वाति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनपर अड्याल के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। जिसके बाद दोनों को भंडारा के अस्पताल में रेफर किया गया। मामले की जांच अड्याल के थानेदार प्रशांत मिसाले के मार्गदर्शन में सुभाष रहांगडाले कर रहे हैं।

आपस में भिड़े वाहन, दो घायल

उधर गंगाझरी थानांतर्गत ग्राम चुिटया निवासी फरियादी संतोष राजू आंबेडारे (28) चौपहिया वाहन क्रमांक एमएच 43 वी 7488 से ग्राम करडी से वापस आ रहा था। इस दौरान हेटी पांगडी रोड के पास सामने से आ रहे चौपहिया वाहन क्रमांक एमएच 31 एफ ए 8871 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर उसके वाहन को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें फरियादी जख्मी हो गया,वहीं फरियादी के साथ वाहन में बैठी मनीषा मारगाये का घुटना फ्रैक्चर हो गया। आरोपी ने घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी एवं जख्मियों को अस्पताल भी नहीं पहुंचाया तथा घटनास्थल से फरार हो गया। यह घटना 22 जुलाई को हुई। फरियादी की शिकायत पर गंगाझरी पुलिस ने भादंवि की धारा 279, 337, 338 सह धारा 134 (अ)(ब) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस हवलदार रामेश्वर बर्वे कर रहे हंै।

Created On :   25 July 2023 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story