- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- विशाल गोदाम के बावजूद डोंगरीबुजुर्ग...
Bhandara News: विशाल गोदाम के बावजूद डोंगरीबुजुर्ग बाजार टोला में अब तक नहीं शुरू हुआ धान खरीदी केंद्र

- अंतिम तिथि पास, नहीं हो रहा रजिस्ट्रेशन
Bhandara News डोंगरी बुजुर्ग बाजारटोला यह गांव इस ग्रामीण अंचल के बड़े गांवो में एक समझा जाता है। तुमसर तहसील में जो बड़े गोदाम है उसमें से एक इस गांव में है। किंतु अभी तक यहां शासकीय समर्थन मूल्य का धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं हो पाया है। जिससे किसानों को धान बिक्री करने के लिए प्रतीक्षा करनी पड रहा है।
विपणन विभाग की ओर से धान बिक्री हेतु किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीयन कराना पडता है। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि भी नजदीक आ रही है। किसान चिंता में है, अभी तक यहां पंजीकरण भी नहीं किया जा रहा है। खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से किसानों में चिंता का वातावरण है। आसपास के अनेक गांवों के किसान इसी केंद्र पर हर वर्ष अपना धान लाते थे। किंतु इस वर्ष धान खरीदी केंद्र शुरू करने में बहुत ही ज्यादा विलंब हो गया है।
किसानों ने अपना करीब 10 हजार बोरे धान गोदाम में लाकर रखा हुआ है। अभी तक धान पंजीकरण हेतु ऑनलाईन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जिससे किसान त्रस्त हो गए है। तुमसर तहसील भाजपा के महामंत्री रूपचंद सोनवाने ने कहा है। किसानों की परेशानी से सभी संबंधित शासन के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब दो दिनों के भीतर धान खरेदी केंद्र की आयडी शुरू करे अन्यथा सड़क पर उतर कर रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा ऐसी चेतावनी क्षेत्र के किसानों ने दी है।
Live Updates
- 21 Dec 2024 3:07 PM IST
धान बेचने के लिए किसान परेशान
डोंगरी बुजुर्ग बाजारटोला यह गांव इस ग्रामीण अंचल के बड़े गांवो में एक समझा जाता है। तुमसर तहसील में जो बड़े गोदाम है उसमें से एक इस गांव में है। किंतु अभी तक यहां शासकीय समर्थन मूल्य का धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं हो पाया है। जिससे किसानों को धान बिक्री करने के लिए प्रतीक्षा करनी पड रहा है।
Created On :   21 Dec 2024 3:01 PM IST