- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- बारदाने के अभाव में अटकी धान खरीदी...
Bhandara News: बारदाने के अभाव में अटकी धान खरीदी , परेशान हो रहे क्षेत्र के किसान

- खरीदी केंद्र के संचालक भी असमंजस की स्थिति में
- 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसल की बुआई
- तुरंत बारदाना उपलब्ध कराने की मांग
Bhandara News सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों के धान खरीदी के लिए पिछले कुछ दिनों पूर्व समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए है। किंतु इस केंद्रों को धान खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाना आपूर्ति नहीं किया गया है। जिसके कारण धान खरीदी में बाधाएं निर्माण हो रही हैं। इसके कारण केंद्र संचालक समेत धान उत्पादकों में नाराजी है। यहां बता दें कि लाखांदुर तहसील में इस वर्ष तकरीबन 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसल की बुआई की गई थी।
धान फसल की पिछले कुछ दिनों से किसान ने कटाई एवं चुराई पूर्ण की है। किसान स्थानीय समर्थन मूल्य केंद्रों पर चुराई हुई धान फसल बेच रहे हैं। किंतु इस फसल के खरीदी के लिए सरकार के विपणन विभाग के तहत मंजूर खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं किया गया है। आगामी 15 दिसंबर तक किसानों को धान खरीदी के लिए बीईएएम पोर्टल पर पंजीयन के निर्देश दिए गए है। जिसके अनुसार पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण हुए किसानों द्वारा तहसील के विभिन्न खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी के लिए भीड़ उमड़ रही है। किंतु खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी के लिए बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण धान खरीदी अटकी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष धान खरीदी के लिए सरकार के विपणन विभाग से नया बारदाना उपलब्ध किया गया था। किंतु इस वर्ष बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस स्थिति में तहसील के हजारों धान उत्पादकों समेत केंद्र संचालकों को धान खरीदी के लिए बारदाने की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इस मामले में सरकार एवं प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर बारदाने के अभाव में अटकी धान खरीदी नियमित रूप से होने के लिए खरीदी केंद्रों को तुरंत बारदाना उपलब्ध कराने की मांग धान उत्पादकों ने की है।
Created On :   11 Dec 2024 3:06 PM IST