रेपिस्ट को दबोचा: बीड में 11 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले मौलाना को पुलिस ने पकड़ा

बीड में 11 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले मौलाना को पुलिस ने पकड़ा
  • मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार
  • शिक्षा लेने आती थी बालिका
  • लगातार अत्याचार करने से आपबीती परिजनों को बताई

डिजिटल डेस्क, बीड । बीड शहर के महोम्मदिया कालोनी में एक मकतब में विभिन्न मुस्लिम समुदाय की धार्मिक पढ़ाने करवाने वाले मौलवी द्वारा एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने से खलबली मच गई है। इस मामले में मौलवी के खिलाफ पेठ बीड पुलिस थाने में मामला दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीड शहर से महोम्मदिया कालोनी में मकतब में मुस्लिम समुदाय के बच्चे धार्मिक पढ़ाईके लिए आते हैं। यहां पर मौलवी शेख रियाज (35) (निवासी महोम्मदिया कालोनी बीड)कुल 150 मुस्लिम छात्र और छात्राओं को धार्मिक पढ़ाई की शिक्षा देता था। उसी दरमियान एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची पर जब मौका मिले तब दुष्कर्म करता। जब मासूम बच्ची ने यह आपबीती परिजनों को सुनाई तो इस मामले का भंडाफोड़ हुआ। आक्रोशित पीड़ित बच्ची के परिजनों सहित नागरिक बीड शहर के पेठ बीड पुलिस थाने में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने के बाद आरोपी मौलवी शेख रियाज के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी शेख रियाज को गिरफ्तार किया ‌। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

और भी मामले का खुलासा होगा : इस मामले में पेठ बीड पुलिस आरोपी शेख रियाज से सक्ती से पूछताछ कर रही है।मकतब में मुस्लिम समुदाय के विभिन्न धार्मिक पढ़ाई करने कई मासूम आते हैं । बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने से नाराजगी देखी जा रही है।इस का खुलासा होने की संभावना पुलिस के ओर से जताई गई है।

Created On :   6 Sept 2024 2:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story