Beed News: कला केंद्र के नाम पर चल रहा था सैक्स रैकेट, केज में पड़ा पुलिस का छापा

कला केंद्र के नाम पर चल रहा था सैक्स रैकेट, केज में पड़ा पुलिस का छापा
  • मैनेजर को किया गिरफ्तार
  • 10 युवतियों को छुड़ाया गया
  • कला केंद्र के नाम पर चल रहा था सैक्स रैकेट

Beed News. केज तहसील के उमरी परिसर में श्री महालक्ष्मी कला केंद्र में सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे कला केंद्र पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 10 युवतियों को बचाया गया। इस मामले में कला क्रेंद्र संचालक, उसके बेटे और मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कला केंद्र को एक वरिष्ठ नेता का संरक्षण प्राप्त है, पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत, अपर पुलिस अधीक्षक सचिन पांडकर के मार्गदर्शन में कार्रवाई को आंजाम दिया गया है।

मुख्यमंत्री और गृह राज्यमंत्री को दिए थे सबूत

सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महालक्ष्मी कला केंद्र में चल रहे गोरखधंधे का खुलासा किया था। दमानिया ने इस कला केंद्र के 4 वीडियो साझा किए हैं। अंजलि दमानिया ने बताया कि पाया गया कि कला केंद्र में काम करने वाली महिलाएं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थीं, जो वेश्यावृत्ति में सक्रिय रूप से शामिल थीं। दमानिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गृह राज्य मंत्री योगेश कदम को सबूत दिए हैं। 2023 में यह कला केंद्र शिवसेना ठाकरे गुट जिलाध्यक्ष रत्नाकर शिंदे का था। जुलाई 2023 में इस कला केंद्र पर पुलिस का छापा भी पड़ा था।

इनपर हुआ मामला दर्ज

महालक्ष्मी कला केंद्र चालक सत्यशिला बाबासाहब अंधारे, बेटा आदित्य सत्वशिला अंधारे निवासी स्वरसंग्राम कॉलोनी पोस्ट सावतावाडी उमरी के रहने वाले हैं, वहीं मैनेजर मयूर बाबबुराव अंधारे उदयनगर धारूर का रहने वाला है।

Created On :   24 April 2025 7:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story