- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- थाने के सामने मुस्लिम समुदाय का 10...
बयान पर बवाल: थाने के सामने मुस्लिम समुदाय का 10 घंटे तक चला प्रदर्शन, नितेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
- मुस्लिम समुदाय ने थाने के सामने 10 घंटे तक किया प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर परली वैद्यनाथ के मुस्लिम समुदाय ने पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके चलते आखिकार नितेश राणे के खिलाफ परली वैद्यनाथ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार रामगिरी महाराज ने अखंड हरिनाम सप्ताह के दौरान मुस्लिम समुदाय और पैगंबर मुहम्मद के बारे में अपमानजनक बयान दिए थे और उनके समर्थन में भाजपा विधायक नितेश राणे ने 1 सितंबर को श्रीरामपुर अहमदनगर जिले में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित मोर्चे को संबोधित किया था।
इस दौरान मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया और दुर्व्यवहार किया। इससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया। उसके बाद परली वैद्यनाथ के मुस्लिम समुदाय के लोग नितेश राणे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज करने की मांग को लेकर इकट्ठा हुए । 10 घंटो तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन को भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   5 Sept 2024 6:59 PM IST