Beed News: सरकारी विश्राम गृह में राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने लोगों की समस्याएं सुनी

सरकारी विश्राम गृह में राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने लोगों की समस्याएं सुनी

    Beed News : महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन 9 अक्टूबर, बुधवार के दिन जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने सरकारी विश्राम गृह में इलाके के लोगों की समस्याएं सुनी और उस पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार राज्य के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने सरकारी विश्राम गृह में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठकर की। जिले के विकास कार्यों का भी उन्होंने जायजा लिया। राज्यपाल ने कहा की सरकार वन नेशन वन इलेक्शन अभियान चला रही है।

    सी.पी. राधाकृष्णन को इससे पहले झारखंड के राज्यपाल भी रहा चुके हैं। वे अब प्रदेश के जिलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। 67 वर्षीय सी.पी. राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 मई 1957 को तिरुपुर में हुआ था। वह 16 साल की उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े है। राधाकृष्णन कोयंबटूर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह बीजेपी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। 2004 से 2007 तक उन्होंने तमिलनाडु की कमान संभाली थी। वे लंबे समय तक बीजेपी के सदस्य रहे। 1998 और 1999 के लोकसभा चुनाव में जीतकर संसद पहुंचे थे। 2014 और 2019 के चुनाव में भी बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था,

    राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्ण ने आने की सूचना पहले ही प्रशासन को मिल चुकी थी। जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रखी थी। महालक्ष्मी चौक से छत्रपती शिवाजी महाराज चौक तक विभिन्न इलाकों में कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था। सरकारी विश्राम गृह परिसर के चारों ओर पुलिस की कड़ी नजर थी।

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन परभणी का दौरा करेंगे

    राधाकृष्णन गुरुवार 10 अक्टूबर को परभणी जिले का दौरा करेंगे। दोपहर 2.35 बजे हिंगोली से हेलीकॉप्टर द्वारा परभणी के पुलिस मुख्यालय मैदान में पहुंचेंगे। दोपहर 2.40 बजे वे पुलिस मुख्यालय से सरकारी विश्राम गृह परभणी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.50 बजे सरकारी विश्राम गृह परभणी पहुंचेंगे। वह दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सरकारी रेस्ट हाउस, परभणी में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बातचीत करेंगे।वह रात्रि विश्राम परभणी के सरकारी विश्राम गृह में करेंगे। वह शुक्रवार 11अक्टुबर को सुबह 9.15 बजे सरकारी रेस्ट हाउस, परभणी से पुलिस मुख्यालय मैदान में हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 9.25 बजे पुलिस मुख्यालय मैदान में हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 9.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा यवतमाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

    Created On :   9 Oct 2024 3:06 PM GMT

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story