बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस भी निभा चुकी हैं कम उम्र वाले एक्टर के साथ रोमांटिक किरदार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हालही में संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म "इंशाअल्लाह" में सलमान खान के अपोजिट आलिया भट्ट को कास्ट किया है। उनके मिस मैच जोड़ी और काफी ऐज डिफरेंस होने के चलते लोगों द्वारा उन्हें काफी ट्रोल किया गया। बॉलीवुड में अक्सर बड़े एज के लड़कों के साथ छोटी एज की लड़कियों को कास्ट किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने अपनी एज से कम एज वाले लड़कों के साथ काम किया है। आज हम आपको ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

ब्यूटी गर्ल ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद 'फन्ने खां' में अपना रोमांटिक अंदाज दिखाया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव की रोमांटिक जोड़ी दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स आफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी।

कटरीना कैफ भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। फिल्म 'फितूर' में उन्होंने अपने से छोटे एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ काम किया था और एक रोमांटिक किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। खबरों की मानें तो फिल्म 'फितूर' की शूटिंग के दौरान कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की भी खूब चर्चा रही थी।

फिल्म किस्मत कनेक्शन में विद्या बालन और शाहिद कपूर को पेयर किया गया था। दोनों ने एक रोमांटिक कपल की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों के कई रोमांटिक सीन भी थे। यह साल 2008 में आई थी। इसका निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया था।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके लुक की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर के साथ कई रोमांटिक सीन दिए थे। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या राय काफी चर्चा में रही थीं।

साल 2016 में आई फिल्म Ki Ka में एक अलग तरह के कान्सेन्प्ट को दिखाया गया था। फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर को कास्ट किया गया था। दोनों ने साथ में कई बोल्ड सीन भी दिए थे। इस फिल्म की आज भी चर्चा होती है। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था।
Created On :   19 April 2019 1:38 PM IST