ईद पर कायम रहेगा सलमान का दबदबा, पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है 'भारत'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का ईद से पुराना नाता है। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान की फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि 5 जून को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म "भारत", पहले दिन 40 से 50 करोड़ की कमाई कर सकती है। जब भी ईद पर सलमान की कोई फिल्म आती है तो वह बॉक्स आफिस के रिकॉर्ड तोड़ देती है। साल 2016 में उनकी फिल्म सुल्तान ने पहले दिन पर 36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं सलमान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों का पहले दिन का कैसा रहा कलेक्शन।

वहीं फिल्म रेस की बात की जाए तो इसके तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इसके तीसरे पार्ट में सलमान मुख्य भूमिका में थे। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। फिल्म ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं दिया।

इस फिल्म में सलमान एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे। हालाकि यह फिल्म बॉक्स आफिस पर हिट नहीं रही। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में सलमान के साथ उनके भाई सोहेल उनके साथ थे।

सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 36 करोड़ रुपये था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फिल्म में सलमान ने रेसलर की भूमिका निभाई थी।

यह सलमान की बेस्ट फिल्मों में से एक थी। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म की कहानी में सलमान एक बच्ची को उसके घर पहुंचाने के लिए पाकिस्तान चले जाते हैं। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये रहा। यह फिल्म भारत के साथ साथ चीन में भी सुपरहिट साबित हुई।

फिल्म किक को साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 26.40 करोड़ रुपये था। सलमान के अलावा फिल्म में जैकलीन और रणदीप हुड्डा उनके साथ थे।
Created On :   1 Jun 2019 9:26 AM IST