सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरेकोंडा संग मनाया बर्थडे! तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट

- रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरेकोंडा संग मनाया बर्थडे!
- तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
- फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट
डिजिटल डेस्क, मुंबई। रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस की फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है। बता दें कि, साउथ हसीना रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने ओमान से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की थीं। अब यो तस्वीरें सोशल मीडिय पर वायरल हो रही हैं और इसी के साथ एक बार फिर उनकी डेटिंग की खबरें भी चर्चा में आ गई है। रश्मिका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं इन्हें देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने विजय ते साथ ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
विजय ने भी शेयर की तस्वीरें
विजय देवरेकोंडा ने संडे को अपने इंस्टाग्राम पर समुंदर किनारे से वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वे ऑफ व्हाइट शर्ट-पैंट में समुंदर की रेत पर टहलते नजर आ रहे हैं दूसरी फोटो में विजय घोड़े की सवारी करते और तीसरी फोटो में नीले रंग की छतरियों के नीचे आराम करते दिखाई दे रहे हैं।
रश्मिका ने विजय संग मनाया बर्थडे?
इससे पहले रश्मिका मंदाना ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की थीं, फैंस को उनका बैकग्राउंड विजय देवरेकोंडा की तस्वीरों से मिलता-जुलता लग रहा है। ऐसे में फैंस दावा कर रहे हैं कि रश्मिका ने विजय के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बता दें कि, पहले भी इस तरह की कई तस्वीरें वायरल होती रही है लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है।
फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट
एक फैन ने लिखा- 'वही समुंदर, वही जगह किसी के साथ बर्थडे पार्टी चल रही है। दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'कुर्सी का डिजाइन देखिए वो रश्मिका के जन्मदिन के जश्न में है।' इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- 'रश्मिका बर्थडे सेलिब्रेशन बेस्ट कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा भगवान आप पर कृपा बनाए रखे।'
Created On :   7 April 2025 12:06 PM IST