Popularity: Instagram पर सलमान खान के 30 मिलियन फॉलोअर्स, फैन्स को दिया ऐसा रिएक्शन
![salman khan bollywood actor salman khan salman khan 30 million followers salman khan 30 million followers on instagram salman khan bollywood actor salman khan salman khan 30 million followers salman khan 30 million followers on instagram](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/03/salman-khan-bollywood-actor-salman-khan-salman-khan-30-million-followers-salman-khan-30-million-followers-on-instagram_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। आए दिन उनके लिए उनके फैंस का क्रेज देखने को मिलता है। सलमान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट (सलमान का घर) के नीचे घंटों खड़े रहते हैं। वहीं, सलमान भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं होने देते। जिसका नतीजा है कि सलमान इंस्टाग्राम के किंग बन गए हैं और उनके मिलियन्स में फैंस बन गए हैं। जिसके बाद सलमान का रिएक्शन देखते ही बनता है।
इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फैंस
फैंस के इस प्यार से सलमान काफी खुश हो गए हैं और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए फैंस को अपने अंदाज में शुक्रिया किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस का अभिवादन किया है। सलमान ने इस खास मोमेंट के लिए एक बूमरैंग बनाया है। वो फैंस को आदाब और नमस्कार कर रहे हैं। इस स्पेशल वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- "उई मां 30 मिलियन"। सलमान का ये कैप्शन मजेदार इसलिए भी है क्योंकि ये उनकी फिल्म जुड़वा का डायलॉग है।
BOLLYWOOD: फिल्म लाल सिंह चड्डा से आमिर का नया लुक, यूनिफॉर्म और क्लीन शेव में अलग दिखे एक्टर
सलमान, शाहरुख-आमिर से निकले आगे
बॉलीवुड के तीनों खान की बात की जाए तो सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को पीछे छोड़ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फैंस बनाने वाले खान बन गए हैं। जहां सलमान के 30 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं, वहीं शाहरुख खान 20 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नम्बर पर बने हुए हैं। आमिर खान 2.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि सलमान-शाहरुख के काफी बाद आमिर ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है।
VIDEO VIRAL: जिम में पसीना बहाते नजर आई जाह्नवी, इस फिल्म की कर रही तैयारी
सलमान के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स
सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान की फिल्म एक था टाइगर का तीसरा पार्ट भी अनाउंस हो सकता है।
Created On :   1 March 2020 6:50 PM IST
Tags
- सलमान खान
- बॉलीवुड
- बॉलीवुड़ न्यूज
- सलमान खान की फिल्में
- सलमान खान वायरल वीडियो
- सलमान खान के 30 मिलियन फॉलोअर्स
- सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स
- सलमान खान
- बॉलीवुड
- बॉलीवुड़ न्यूज
- सलमान खान की फिल्में
- सलमान खान वायरल वीडियो
- सलमान खान के 30 मिलियन फॉलोअर्स
- सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स
- सलमान खान
- बॉलीवुड
- बॉलीवुड़ न्यूज
- सलमान खान की फिल्में
- सलमान खान वायरल वीडियो
- सलमान खान के 30 मिलियन फॉलोअर्स
- सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स