अर्जुन कपूर की लेटेस्ट पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा और बहन अमृता ने किया कमेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो पोस्ट की जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने कमेंट किया हैं। दरअसल अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका के साथ गोवा में हैं और अमृता के घर से उन्होनें सफेद शर्ट और नीले रंग की शॉर्ट्स पहनकर एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की जिसके बाद मलाइका और अमृता ने "हार्ट शेप" इमोजी अर्जुन के पोस्ट कर कमेंट किया।
बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने अमृता के गोवा वाले बंगले पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अर्जुन का नाम लिए बगैर कहा कि, उनकी और अर्जुन की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। उस वक्त में एक एक्टर के साथ थी और वो अभिनेता काफी इंटरटेनिंग था, मुझे उसके साथ कभी भी सुस्त फील नही होता,वो हमेशा मजाक करता रहता और मुझे हंसाता रहता था।
Created On :   28 Dec 2020 4:12 PM IST