सत्ते पर सत्ता: लीड एक्ट्रेस के लिए प्रियंका और अनुष्का के नाम पर किया जा रहा विचार!

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म सत्ते पर सत्ता की रीमेक पर काम किया जा रहा है। फराह खान इस फिल्म पर काम कर रही हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका और अनुष्का शर्मा के नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं कृति सेन को कड लीड के तौर पर चुना जा सकता है। इसके पहले दीपिका पादुकोण का नाम भी लीड एक्ट्रेस के रूप में सामने आ चुका है।
रिपोर्ट के अनुसार "यह एक बड़ी फिल्म है, इसलिए हर कोई इस फिल्म में शामिल होना चाहता है। यह उनके (सेलेब्स के) ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने में भी मदद करता है। अभी बहुत सारी कास्टिंग बाकी है।"
"फिल्म में आठ कपल्स हैं और लीड हीरो डबल रोल में हैं। इसलिए सात एक्टर्स के लिए आठ एक्ट्रेसेज चाहिए। एक बार लीड एक्टर-एक्ट्रेस फाइनल हो जाएं, फिर आप दूसरे रोल्स के लिए पागलपंती देखेंगे।"
वहीं लीड एक्टर की बात करें तो ऋतिक रोशन का नाम चर्चा में है। फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म के माध्यम से फराह खान लंबे समय बाद डायरेक्शन में हाथ आजमाने वाली हैं। इसकी ओरीजिनल फिल्म में हेमा मालिनी लीड एक्ट्रेस थी।
Created On :   26 Aug 2019 3:26 PM IST