Bollywood: अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
![Actor Arjun Kapoor Corona infected, provided information on social media Actor Arjun Kapoor Corona infected, provided information on social media](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/09/actor-arjun-kapoor-corona-infected-provided-information-on-social-media1_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। अर्जुन कपूर ने अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था। इसका नतीजा पॉजिटिव आया है। फिलहाल वे होम क्वारंटीन में हैं।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में करोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारनटीन में रहूंगा।
घर में लिंग को लेकर तटस्थ वातावरण बनाने की जरूरत: पंकज त्रिपाठी
अर्जुन ने लिखा, मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप सभी को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था, असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी।
Created On :   6 Sept 2020 5:38 PM IST