अभिषेक बच्चन ने इंस्टा पर शेयर किया अपकमिंग मूवी 'The Big Bull' का पोस्टर
By - Bhaskar Hindi |2 Jan 2020 9:10 PM
अभिषेक बच्चन ने इंस्टा पर शेयर किया अपकमिंग मूवी 'The Big Bull' का पोस्टर
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म द बिग बुल का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पोस्टर में अक्षय बहुत ही गंभीर दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर अंधेरा दिख रहा है। अभिषेक इसमें अपनी अंगुलियों में कई अंगूठियां पहने नजर आ रहे हैं और होंठ पर अपनी अंगुली रखे हुए हैं। फिल्म के पोस्टर को अभिषेक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पोस्टर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा कि द बिग बुल! वह शख्स जिसने सपनों को भारत को बेच दिया। अजय देवगन फिल्म्स द्वारा निर्मित द बिग बुल 1992 में कथित तौर पर भारत के सबसे बड़े सुरक्षा घोटाले पर आधारित है। फिल्म में अभिषेक के साथ इलियाना डिक्रूज भी हैं। द बिग बुल के अलावा अभिषेक लूडो और बॉब विश्वास में भी नजर आएंगे।
Created On : 2 Jan 2020 10:20 AM
Next Story