नई नेकेड बाइक: Aprilia Tuono 457 भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.95 लाख रुपए

- यह भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है
- पिरान्हा रेड और प्यूमा ग्रे कलर में पेश किया गया है
- 457 सीसी की क्षमता वाला पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटैलियन दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अप्रिलिया (Aprilia) ने भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल टुओनो 457 (Tuono 457) को लॉन्च कर दिया है। अप्रिलिया ने भारत में इस बाइक को 3.95 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इस कीमत के साथ यह भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। इसे ज्यादा आरामदायक सवारी के लिए डिजाइन किया गया है।
बाइक को दो आकर्षक रंगों, पिरान्हा रेड और प्यूमा ग्रे में पेश किया गया है। आपको बता दें कि, Aprilia Tuono 457 मोटरसाइकिल को इटली मिलान में आयोजित EICMA मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया गया था। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...
Aprilia Tuono 457 की डिजाइन और फीचर्स
इस बाइक में एक आकर्षक स्ट्रीटफाइटर डिजाइन देखने को मिलती है, जिसमें राइडर-फ्रेंडली एर्गोनॉमिक्स के साथ आक्रामक स्टाइलिंग का मिक्सर है। इसके शार्प फ्रंट एंड में एक प्रमुख LED हेडलैंप और बूमरैंग-स्टाइल DRLs हैं। वहीं इसका फ्यूल टैंक और एक्सपोज्ड इंजन कंपोनेंट इसकी बोल्डनेस को बढ़ाते हैं। इसमें स्लीक टेल सेक्शन, सिंगल-पीस हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग दिए गए हैं। बाइक में टू-चैनल एबीएस के साथ ड्यूल मैपिंग और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 17 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
Aprilia Tuono 457 में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। राइड बाय वायर सिस्टम, राइडिंग के लिए ईको, स्पोर्ट्स और रेन जैसे तीन मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, पांच इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलते हैं।
Aprilia Tuono 457 इंजन और पावर
इस बाइक में 457 सीसी की क्षमता वाला पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 47.6hp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर ऑप्शनल एक्सेसरीज के रूप में भी उपलब्ध है।
Created On :   18 Feb 2025 5:35 PM IST