न्यू बाइक: 2025 TVS Apache RR 310 भारत में नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, कीमत 2.78 लाख रुपए से शुरू

2025 TVS Apache RR 310 भारत में नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, कीमत 2.78 लाख रुपए से शुरू
  • इसमें 8-स्पोक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं
  • पिछले मॉडल से 4,999 रुपए महंगी है
  • दो सेगमेंट-फर्स्ट फीचर को एड किया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस (TVS) ने अपनी फ्लैगशिप बाइक अपाचे आरआर 310 (Apache RR 310) को अपडेट किया है। कंपनी ने इस फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट में नए फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए नई लैंग्वेज, 8-स्पोक एलॉय व्हील्स की जोड़ी और ब्लू कलर स्कीम के साथ अपडेट किया गया है, जिससे यह और भी स्पोर्टी और भी ज्यादा अग्रेसिव नजर आती है। 2025 TVS Apache RR 310 की बुकिंग शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...

2025 TVS Apache RR 310 की कीमत

नई अपाचे आरआर 310 में कई सारे अपडेट के साथ ही इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत अब 2,77,999 रुपए से शुरू होकर 2,99,999 रुपए तक हो गई है। देखा जाए तो इसका नया बेस मॉडल पिछले साल के मॉडल से 4,999 रुपए महंगा हो गया है।

2025 TVS Apache RR 310 में क्या नया?

नई बाइक में एक नई सेपांग ब्लू कलर स्कीम है, जो कंपनी की एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (ARRC) में जीत से प्रेरित है। नया पेंट ऑप्शन मौजूदा रेड और बॉम्बर ग्रे कलर ऑप्शन में शामिल हो गया है। अपाचे RR 310 अब तीन मानक वेरिएंट और दो बिल्ट टू ऑर्डर (BTO) कस्टमाइज़ेशन में उपलब्ध है।

कंपनी ने इसमें दो सेगमेंट-फर्स्ट फीचर को एड किया है, जिसमें सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप (TSL) और ड्रैग टॉर्क कंट्रोल शामिल हैं। इसी के साथ बाइक में लॉन्च कंट्रोल, एक नया जनरेशन-2 रेस कंप्यूटर को शामिल किया है। इसमें अब नए 8-स्पोक एलॉय व्हील मिलते हैं।

इंजन और पावर

अपाचे में 312cc, रिवर्स-इंक्लाइन्ड DOHC सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,800 rpm पर 37 bhp और 7,900 rpm पर 29 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, मोटर अब OBD2B के अनुरूप है। इसमें चार राइड मोड ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन दिए गए हैं।

Created On :   19 April 2025 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story