न्यू बाइक: 2025 Honda Shine 125 भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

2025 Honda Shine 125 भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
  • होंडा शाइन 125 अब 6 नए रंगों में उपलब्ध होगी
  • दो वेरिएंट ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है
  • शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 84493 रुपए रखी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी होंडा की भारत में शाइन (Shine 125) एक पॉपुलर बाइक है। वहीं अब होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycles & Scooters India) ने इसके ए वर्जन को लॉन्‍च कर दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं 2025 होंडा शाइन 125 (2025 Honda Shine 125) में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा यह बाइक अब नए रंगों में उपलब्ध होगी। इनमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रिबेल रेड मेटैलिक, डिसेंट ब्लू मेटैलिक और पर्ल साइरन ब्लू शामिल हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...

2025 Honda Shine 125 की कीमत

नई होंडा शाइन 125 दो वेरिएंट ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 84493 रुपए रखी गई है। वहीं डिस्‍क ब्रेक के साथ इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 89245 रुपए है।

क्या है नया?

शाइन 125 की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अब इसमें 90 मिमी चौड़ा रियर टायर मिलेगा। बात करें फीचर्स करी तो अपडेट की गई होंडा शाइन 125 में एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें रियल टाइम माइलेज, रेंज, डिस्‍टेंस टू एंपटी, सर्विस ड्यू इंडीकेटर, गियर पोजिशन इंडीकेटर, ईको इंडीकेटर की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही इसमें टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

इंजन और पावर

नई शाइन 125 में 123.94 सीसी, सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन दिया गया है, जो अब OBD2B के अनुरूप है। यह इंजन 7500 RPM पर 10.78 kW की पावर और 6000 RPM पर 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह एक आइडलिंग स्टॉप सिस्टम से भी लैस है जो माइलेज बढ़ाने में मदद करता है।

Created On :   13 Feb 2025 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story