स्वतंत्रता दिवस 2024: नगर पालिका परिषद में नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण

  • पालिका परिषद कार्यालय में नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया
  • आश्रय स्थल में भी किया गया ध्वजारोहण
  • कर्मचारियों को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-17 18:46 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित पार्षदों, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया।

वहीं नपाध्यक्ष ने महापुरूषों के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को आजादी कडे संघर्षों और बलिदानों से मिली है हम सभी को आज के दिन यह संकल्प लेना होगा कि देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए एकजुटता से कार्य करें।

पाण्डेय ने नगर पालिका के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दीनदयाल रसोई एवं अस्पताल चौराहा स्थित आश्रय स्थल में भी ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिकपूर गढपाले सहित काफी संख्या में पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News