मध्यप्रदेश सड़क हादसा: राजगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, 70 बरातियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत, 2 की हालत नाजुक

  • राजगढ़ में बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
  • सड़क दुर्घटना में 13 की मौत
  • 2 की हालत नाजुक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-02 20:00 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हो गया। राज्य के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दस लोगों की जान चली गई। हादसा शाम 8 से लेकर 9 बजे के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब 70 बराती राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से राजगढ़ जिले कुलामुरा गांव के लिए जा रहे थे। रास्ते में जाते समय पिपलोदी चौकी के पास टैक्ट्रर ट्राली पलट गई। इस दौरान ट्राली के नीचे दबने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस दुर्घटना के बाद कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए।

हादसे में 13 लोगों की मौत

इस हादसे के बारे में राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम अस्पताल मौके पर अस्पताल पहुंच गए। इस सड़क हादसे में चार बच्चों समेत 13 लोगों की जान चली गई है। जबकि, घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनके इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि, अन्य का उपचार असप्ताल में किया जा रहा है। इस पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना में मृतकों की संख्या के बढ़ने की उम्मीद है।

सड़क हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग सहायता के लिए पहुंचे। इस बारे में प्रत्यक्षदर्शी और घटनास्थल के पास ग्राम कासी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश तंवर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद हम लोग मदद करने के लिए सड़क पर उलटी पड़ी ट्रॉली के पास पहुंचे। इस ट्राली में कम से कम 70 लोग सवार थे। ये सभी लोग ट्राली के नीचे दबे हुए थे। हमने लोगों को बचाने के लिए ट्रॉली को पलटाने का प्रयास किया, मगर हम उसे पलटा नहीं सकें। इसके बाद प्रशासन की सहायता से जेसीबी को बुलाया गया। इसकी सहायता से ट्रॉली को उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला गया। ट्राली में सवार लोगों में दस से ज्यादा के मरने की संभावना है। इनमें से कई घायलों का इलाज अस्पताल में जल रह है। दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसे में घायल लोग अस्पताल में भर्ती

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित का कहना है कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कुछ बराती राजगढ़ जिले की ओर जा रहे थे। इस बीच बॉर्डर के पास ट्रैक्टर अचानकर से पलट गया। इस हादसे में आधिकारिक तौर पर अब तक 13 लोगों की मौत की जानकारी दी गई है। इसके अलावा घायल होने वाले लोगों की संख्या 15 है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई थी। इनके प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को भोपाल के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, दुर्घटना में घायल सभी लोगों का उचित इलाज किया जा रहा है। इन्हें हर स्तर पर सहायता पहुंचाई जा रही है। घटनास्थल से प्रशासन ने कुछ घायलों को एंबुलेंस और कुछ को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल ले जाया गया।

Tags:    

Similar News