झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: सीएम हेमंत सोरेन के भाई ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- 'वो जल्द हमारे साथ..'

सीएम हेमंत सोरेन के भाई ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- वो जल्द हमारे साथ..
  • 13 नवंबर को झारखंड में पहले चरण का चुनाव
  • 20 नवंबर को झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव
  • 23 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते राज्य का सियासी पारा हाई है। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बसंत सोरेन ने कहा है कि वे जल्द झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि दुख है कि वो (चंपाई सोरेन) दूसरे दल में हैं।

बसंत सोरेन ने कहा, "वो हमारे गार्जियन थे। अभी भी हैं। दुख तो जरूर है कि वो दूसरे दल में हैं। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वो घर को वापस लौटेंगे।" उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हुए कई दिन बीत चुके हैं। बीजेपी ने उन्हें सरायकेला से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने अगस्त महीने में जेएमएम से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए।

इसके अलावा लुईस मराठी के बीजेपी से जेएमएम में शामिल होने पर उन्होंने कहा, "वो कल विपक्ष में थीं, आज साथ में हैं। एक दूसरे की कोई ज्यादती दुश्मनी तो है नहीं। जिसको जहां अच्छा लगा उसके साथ हो लिए। वो जिस पार्टी में थीं उसके सिद्धांत उनको पसंद नहीं आए और आज वो हमारे साथ हैं।"

चुनावी रणनीति पर काम जारी

जेएमएम ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बसंत सोरेन दुमका से विधायक हैं। साथ ही, वे जेएमएम के थूथ विंग के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना लगभग तय ही माना जा रहा है। बता दें कि, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी राजनीति में हैं। कल्पना मौजूदा समय में गांडेय सीट से विधायक हैं।

81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होने वाली है। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को है। जिसके बाद 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

Created On :   22 Oct 2024 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story