अजब गजब: भारत का व्लॉगर भूटान गया घूमने, तो पैट्रोल की कीमत देखकर रह गया दंग, जानें क्या थी इतनी कीमत जिसने उड़ाए उसके होश?

- भारतीय व्लॉगर गया भूटान घूमने
- पैट्रोल का प्राइस देखकर उड़ गए उसके होश
- पैट्रोल का प्राइस था बहुत ही ज्यादा कम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के अलावा भी कई सारे राज्य हैं जहां पर पैट्रोल का प्राइस काफी ज्यादा कम देखने को मिलता है। लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर पैट्रोल का प्राइस बहुत ही ज्यादा है। लेकिन इतना महंगा होने के बाद भी लोगों को अपनी गाड़ी में डलवाना पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, हमारे पड़ोसी देशों में पैट्रोल का प्राइस कितना होगा? आज हम आपको बताने वाले हैं कि हमारे पड़ोसी देशों में पैट्रोल का कितना प्राइस है। बात करें नेपाल की तो लगभग वहां भी भारत के जितना महंगा है। लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देश में भारत से सस्ता है। हाल ही में एक भारतीय व्लॉगर भूटान घूमने गया था। वह घूमते-घूमते पेट्रोल पंप पहुंचा तो पेट्रोल की कीमत देख कर वह हैरान रह गया और उसका वीडियो देखकर लोग भी काफी ज्यादा हैरान हो गए थे।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम अरबाज खान है और वह भूटान घुमने गया था। तभी उसकी नजर भारतीय पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पड़ी तो उसने तुरंत ही अपना कैमरा ऑन कर लिया और पेट्रोल की कीमत देखकर दंग रह हो गए। वीडियों में शख्स कहता है कि भूटान में तो कमाल हो गया। आगे कहते है दोस्तों में इस वक्त भूटान में हूं। यहां आपको भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप देखने को मिलेगा। लेकिन यहां पर पेट्रोल का रेट सुनकर आप दंग रह जाएंगे। व्लॉगर कैमरा लेकर पंप के तरफ बढ़ता है। वह जिस जगह खड़ा होकर रिकॉर्ड कर रहा है वो भारत-भूटान का बार्डर है।
शख्स वीडियो में आगे कहता है भूटान में पेट्रोल का रेट लगभग 64 रुपए( 63.92पैसे) है। स्क्रीन पर भूटानी करेंसी मेंशन है। बता दें कि भूटान और भारतीय करेंसी लगभग एक दूसरे के बराबर ही है। वहीं पेट्रोल भूटान में केवल 64 रुपए में एक लीटर मिल जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया। वीडियो 2 को दिन के अंदर 63 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। इसके अलावा लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है। साथ ही कमेंट में बहुत सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
वायरल हो रहा वीडियो
कमेंट में एक यूजर ने लिखा भूटान तो भारत से पेट्रोल लेता है फिर भी इतना सस्ता कैसे दे रहा है. वहीं एक और यूजर ने लिखा भारत में पेट्रोल इसलिए महंगा है क्योंकि यहां पर केंद्र के अलावा राज्य बी टैक्स लेती है। अगर राज्य सरकार टैक्स कम कर दे तो पेट्रोल का रेट काफी कम हो सकता है। सुभाष सनक नाम के यूजर ने लिखा कि भारत और भूटान की जनसंख्या में काफा अंतर है। वहां काफी कम जनसंख्या है.जबकि भारत में बहुत से लोग है। इसके अलावा कमलेश राय ने लिखा कि वहां पर राजा का शासन है पूरे देश में एक शासन है जिससे राजा अपनी मर्जी से जो चाहे कर सकते है। वहां पर शिक्षा, नौकरी, स्वास्थ सब मुक्त मिलता है।
Created On :   13 Feb 2025 6:12 PM IST