अजब गजब: दिल्ली मेट्रो में पूरी तैयारी के साथ आईं महिलाएं, ढोल मंजीरों के साथ किया भजन-कीर्तन, CISF के आते ही किया ऐसा काम!

दिल्ली मेट्रो में पूरी तैयारी के साथ आईं महिलाएं, ढोल मंजीरों के साथ किया भजन-कीर्तन, CISF के आते ही किया ऐसा काम!
  • मेट्रों में महिलाएं करने लगीं कीर्तन
  • सीआईएसएफ के आने पर मांगी माफी
  • लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में मेट्रो का इस्तेमाल ट्रांस्पोर्टेशन के अलावा एंटरटेनमेंट के लिए भी होने लगा है। लोग अब यहां फोन चलाने या शांत बैठने की जगह रील्स बनाना, डांस करना और फैशन करना पसंद करने लगे हैं। वहीं, अब दिल्ली की इन महिलाओं ने तो मेट्रो में वक्त काटने का एक और नया तरीका ढूंढ निकाला है। दरसल, एक महिलाओं की मंडली ने मेट्रो में ही भजन कीर्तन शुरू कर दिया। लेकिन फिर CISF के आने पर क्या हुआ , चलिए देखते हैं।

दिल्ली मेट्रो में शूरू किया भजन किर्तन

इंस्टाग्राम अकाउंट @billu_sanda_7011 पर डाले गए इस वीडियो में महिलाओं की एक मंडली देखी जा सकती हैं। माता की चुनरी ओढ़ी हुई कुछ महिलाएं फर्श पर बैठी हैं तो कुछ नीचे बैठकर गा रही हैं। नीचे बैठी हुई महिलाओं ढोलक और मंजीरा भी बजा रही हैं। पहले वीडियो में महिलाएं आराम से भजन किर्तन कर रही होती हैं लेकिन थोड़ी देर बाद CISF जवान के आते ही उनको यह सब बंद करना पड़ता हैं। डरी हुई महिलाएं उस अधिकारी के सामने कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी दिख रही हैं।

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को अब तक 26 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स को महिलाओं का यू फर्श पर बैठकर भजन गाना अच्छा नहीं लगा था। एक यूजर के मुताबिक -' मेट्रो में रोज कितने लोग उस फर्श पर से चलकर जाते हैं और उसी पर बैठकर ये लोग कीर्तन कर रही हैं। आस्था के नाम पर ये सब मत करो' । एक यूजर ने लिखा, 'मेट्रो में ये सब करना सही नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा, '30 रुपये के टिकट में पूरा कॉन्सर्ट देख लिया'।

Created On :   16 April 2025 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story