अजब गजब: देश में कई ऐसे गांव हैं जिनको सुनकर हैरानी नहीं होती बल्कि हंसी आती है, आप भी इन गांवों के नाम सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

देश में कई ऐसे गांव हैं जिनको सुनकर हैरानी नहीं होती बल्कि हंसी आती है, आप भी इन गांवों के नाम सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
  • देश में कई अजीब नामों वाले गांव
  • इनके नामों को सुनकर आ जाएगी हंसी
  • आपको भी सुनकर आ सकती है हंसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में कितनी विभिन्नता है ये तो आप भाषा से ही अंदाजा लगा सकते हैं। उत्तर भारत में नाई का मतलब बाल काटने वाला है तो दक्षिण भारत की तमिल भाषा में इस शब्द का मतलब होता है कुत्ता। सिर्फ जानवरों के ही नहीं बल्कि कई ऐसे शब्द हैं जो हिंदी बोलने वालों के लिए अजीब हो सकते हैं। इसके अलावा देश में कई राज्य हैं जिनके गांवों के नाम इतने ज्यादा अजीब हैं कि आप सुनते से ही हंसने लगेंगे। इसके अलावा कुछ ऐसे भी नाम हैं जो आप लेने से भी शर्माएंगे। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे अजीब नामों के गांवों के बारे में।

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के हयातनगर तालुका में एक गांव का नाम ऐसा है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। जरा सोचिए, जब कोई बाहरी व्यक्ति यहां के व्यक्ति से पूछे कि आप कहां रहते हैं? तो वो क्या कहेगा, उसको अपने गांव का नाम बताने में कितनी ज्यादा शर्म आएगी।

यह भी पढ़े -दुनिया का ऐसा देश जहां कहीं गायब हो जाता है कूड़ा-कचड़ा, जानें क्या है गायब होने की वजह, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

अब इस गांव का नाम देखिए, झारखंड की राजधानी रांची में एक गांव है। इसका नाम है चुटिया जिसे हिंदी में पढ़ने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन जब इसे अंग्रेजी में लिखा जाता है तो यह किसी गाली से कम नहीं लगता। जब भी इस गांव का नाम अंग्रेजी में लिखा जाता है तो लोग अक्सर इसका उच्चारण करने में गलतियां कर देते हैं।

हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव का नाम पूप है। इसका हिंदी मतलब मल होता है। जबकि कुछ जगहों पर इसे पूह भी बोला जाता है। बता दें, ये गांव अपने अखरोट और अंगूर के बागों के लिए मशहूर है।

यह भी पढ़े -इंग्लैंड के एक गांव में आ रहीं रहस्यमयी चिट्ठियां, चिट्ठी पढ़कर गांव छोड़ रहे हैं लोग, जानें क्या है ऐसा जो लोगों को कर रहा मजबूर

क्या आपको पता है? झारखंड के कुछ लोग दारु भले ही ना पीते हों लेकिन शराब में जरुर रहते हैं। क्योंकि झारखंड के हजारीबाग में एक गांव है जिसका नाम शराब है। लेकिन इससे आप ये ना सोचिए कि गांव में हर जगह शराब मिलेगी।

पहले लोग शौक से या सहानुभूती के कारण कुत्तों को अपने साथ रखते थे। लेकिन अब कुट्टा में रहते भी हैं। नहीं, ये कोई जानवर नहीं बल्कि कर्नाटक की एक जगह है, जिसका नाम कुट्टा है। लेकिन इसे अंग्रेजी में जिस तरह लिखा जाता है, उस हिसाब से इसको कई लोग गलत उच्चारित करेंगे।

आपने कई बार किसी ना किसी से सुना ही होगा कि यह जगह मेरे लिए पनौती है या जब कोई दुख बताता है तो भी इस शब्द का इस्तेमाल कर ही देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में असल में ऐसी जगह भी है जिसका नाम पनौती है। वैसे तो ये जगह बिल्कुल पनौती नहीं है इस जगह का बस नाम ही पनौती है।


उत्तर प्रदेश के एक गांव का नाम सुअर है, जो सुनने में बहुत ही अजीब है। क्योंकि इस नाम का जानवर भी होता है। इसलिए ये भी एक बहुत ही शर्मनाक नाम है क्योंकि ये नाम जानवर से जुड़ा हुआ है।

Created On :   22 Oct 2024 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story