अजब गजब: दुनिया में हैं कुछ ऐसी अजीबोगरीब जगहें, जहां लोगों के जाने पर है मनाही, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

- दुनिया में हैं कई सारे आजीबोगरीब आइलैंड
- नहीं जा सकते हैं लोग इन जगहों पर
- जानें कहां हैं ये आइलैंड्स
डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई सारी जगहें हैं जो कि देखने में तो बहुत ही सुंदर हैं, लेकिन वहां जाना मना होता है। साथ ही वो रहस्यमयी जगहें होती हैं। इसमें से कई सारी जगहें भी होती हैं, जहां पर अगर कोई जाए तो वापस ही ना आ पाए। साथ ही कई सारी जगहें इतनी ज्यादा डरावनी हैं कि लोग इतना डर जाते हैं कि उससे बाहर ही नहीं आ पाते हैं। ऐसी जगहें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से।
नाग आइलैंड
ब्राजील में एक नाग आइलैंड है जो कि बहुत ही ज्यादा रहस्यमयी है। ये द्वीप सांपों से भरा हुआ है। यहां पर तरह-तरह के सांप हैं जिनको मिलाकर देखें तो करीब 4 हजार प्रजातियां हैं। इसलिए इस आइलैंड पर जाना मना है। क्योंकि जो भी यहां पर गया है वो कभी भी जिंदा वापस नहीं आया है। यहां पर सिर्फ वैज्ञानिक ही जा सकते हैं।
नॉर्थ सेंटीनल द्वीप
भारत के अंडमान द्वीप में नॉर्थ सेंटीनल द्वीप में बाहर के लोगों का आना पूरी तरह से बंद है। क्योंकि इस द्वीप पर जाने का एक मात्र तरीका है, जो कि नाव है। इस द्वीप पर आज भी कई हजार साल पुराने इंसानी कबीले के लोग रहते हैं। जिनका बाहरी दुनिया से कोई भी नाता नहीं है। इसलिए अगर कोई द्वीप पर जाने की कोशिश करता है तो ये इंसानी कबीले उनपर हमला कर देते हैं।
हर्ड द्वीप
ऑस्ट्रेलिया में एक हर्ड आइलैंड मौजूद है। बता दें, ये द्वीप हिंद महासागर से निकला है। जिसमें 'बिग बेन' के नाम की एक ज्वालामुखी सुलग रही है। इसलिए इस द्वीप पर लोगों का जाना बिल्कुल मना है।
बैरन द्वीप
भारत में एक द्वीप है जहां पर एक ज्वालामुखी अब भी सुलग रही है। जानकारी के मुताबिक, भारत का ये एक मात्र द्वीप है जहां पर ज्वालामुखी है। ये द्वीप अंडमान सागर में स्थित है। जहां पर लोगों का जाना बिल्कुल मना है।
Created On :   8 Dec 2024 4:16 PM IST