अजब गजब: शख्स ने सुखा डाले हाई वोल्टेज तार पर कपड़े, रोकने आया शख्स, तो दिया ऐसा जवाब, नहीं बोल पाया कोई भी कुछ
![शख्स ने सुखा डाले हाई वोल्टेज तार पर कपड़े, रोकने आया शख्स, तो दिया ऐसा जवाब, नहीं बोल पाया कोई भी कुछ शख्स ने सुखा डाले हाई वोल्टेज तार पर कपड़े, रोकने आया शख्स, तो दिया ऐसा जवाब, नहीं बोल पाया कोई भी कुछ](/images/placeholder.jpg)
- शख्स ने सुखाए हाई वोल्टेज तार पर कपड़े
- टोकने आए लोगों को दे दिया करारा जवाब
- लोग दे रहे प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने लगे हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिसको देखकर हैरानी के साथ-साथ हंसी भी आती हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी हाई वोल्टेज तारों पर कपड़े सुखा रहा था। जहां लोग हाई वोल्टेज तारों को छूने से भी डरते हैं, वहीं कुछ लोग इससे मजाक करते हैं। कहीं कोई ट्रांस्फॉर्मर पर चढ़ कर नाचने लगते हैं, तो कहीं कोई कपड़ा सुखाने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखकर आप शॉक्ड हो जाएंगे।
वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी खंबे से जा रहे बिजली के तार पर एक आदमी बड़े ही आराम से कपड़े सुखा रहा होता है। शख्स जो कपड़े सुखा रहा था, उसमें कुछ गीले थे तो कुछ सूखे थे। हम सबको पता ही है कि हाइटेंशन तारों को सिर्फ छूने भर से ही व्यक्ति की जान जा सकती है। लेकिन उस शख्स को किसी भी तरह की कोई चिंता नहीं थी। किसी ने उसको टोका तो उसको ऐसा जवाब दे दिया की सुनकर सबको हंसी आ जाएगी।
वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब तक 75 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक किया है। लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं, जिसमें एक कहा रहा था कि, लगता है ये अपनी बीवी से काफी ज्यादा पेरशान नजर आ रहा है। तो दूसरे ने कहा कि, सरकार पर इसे कितना ज्यादा भरोसा है।
Created On :   31 Dec 2024 6:43 PM IST