अजब गजब: मात्र 15 रुपये में मिल रहा एक कमरे का घर, लड़के ने शेयर किया वीडियो तो उड़े सबके होश

मात्र 15 रुपये में मिल रहा एक कमरे का घर, लड़के ने शेयर किया वीडियो तो उड़े सबके होश
  • लड़के ने लिया 15 रुपये का एक कमरे का घर
  • इस वजह से था इतना सस्ता कमरा
  • वीडियो हो रहा है वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल कई सारे लोग किराये के मकान ढूंढते हैं लेकिन किराये के मकान ढूंढना बहुत ही मुश्किल है। कहीं किराया ज्यादा होता है तो कहीं जगह हमारे मन की नहीं होती है। स्टूडेंट्स के लिए तो किराये का घर ढूंढना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। क्योंकि उनके पास जॉब तो रहती नहीं है जो वो मनचाहा खर्च कर पाएं। लेकिन अभी एक बैचलर ने जब अपने 15 रुपये के एक कमरे के रूम का वीडियो शेयर किया तो सबके होश ही उड़ गए।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर एक शख्स ने अपने रूम का वीडियो बना कर डाला है। जिसमें वो अपना रूम दिखा रहा था साथ ही अटैच्ड वॉशरूम भई था। जिसका किराया मात्र 15 रुपये था। इस लड़के का घर इतना सस्ता होने के चलते वीडियो फोटोज वायरल होने लगीं। साथ ही बहुत लोगों ने हैरानी जताते हुए प्रतिक्रिया भी दी है।

यह भी पढ़े -शेर को समझा पालतू जानवर तो मिला बड़ा झटका, शेर ने किया हमला, भागने की भी नहीं मिली जगह

क्यों है इतना सस्ता कमरा?

अगर आप भी हैरान हैं तो बताते हैं कि इस लड़के का कमरा इतना सस्ता क्यों है। इस लड़के का कमरा इतना सस्ता इसलिए है क्योंकि ये लड़का बंगाल के एम्स कल्याणी में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है। ये कमरा जो वीडियो में दिख रहा है ये सरकारी कमरा है जो स्टूडेंट्स को दिया जाता है। इस कारण इस कमरे का किराया इतना कम था।

वीडियो हो रहा वायरल

इस पोस्ट पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। किसी ने कहा कि शख्स अगर 15 हजार रुपये महीने पर एक रूममेट रख ले तो उसे फायदा होगा। वहीं दूसरे ने कहा कि ये सब एम्स में पढ़ाई करने के फायदे हैं। वहीं एक ने कहा कि उसको भी ऐसा ही कमरा मिला था, जब वो गिरफ्तार हुआ था। उसने ऐसा मजाक में कहा था।

Created On :   16 Oct 2024 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story