सिंकदर के जमाने का खजाना है इस देश में, पत्थरों से बनाया गया था 400 मकबरा!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी चीजें मौजूद है जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं, तुर्की में भी कुछ ऐसी ही घटना नजर आई है। एजियन सागर से 180 किलोमीटर पूर्व में स्थित ऐतिहासिक शहर ब्लॉनडोस में खोज कर रहें पुरातत्वविदों को रोमन साम्राज्य के समय के पत्थरों से बने 400 मकबरें मिले हैं, बताया जाता है कि यह 1800 साल पुराने हैं, इन्में बड़ी खूबसूरती से वॉल पेंटिंग्स की गई है।
सिकंदर के समय बना था शहर
इस शहर का मिर्माम सिकंदर के काल में किया गया, इसका स्वर्णिम काल रोमन से बिजेनटाइन साम्राज्य तक चला था। यहां के गुफाओं में एक खास प्रक्रिया की जाती थी जिसे सार्कोफैगी के नाम से जाना जाता है, इस प्रक्रिया में मरे हुए जानवरों और इंसानों को रखा जाता था। यह रिवाज कई पीढ़ियों तक अपनाया गया था।
अजीब थी अंतिम संस्कार की प्रथा
हाल में हुए खनन में प्रमुख रहें तुर्की की यूसाक यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद बिरोल कैन बताते है कि ब्लॉनडोस में मिल इन मकबरों के अंदर पहले के समय पर मरने वाले एक परिवार के लोगों के शव को रखा जाता था। उनके अंतिम संस्कार के तौर पर मकबरे के अंदर रख कर गुफा को बंद कर दिया जाता था। इस प्रथा का निर्माण यहां मौजूद लोगों ने किया और घाटियों की ढलान पर नेक्रोपोलिस बना दिया था।
खोज में मिली यह चीजें
पुरातत्वविद कई सालों से नेक्रोपोलिस पर खोज कर रहें हैं, 2018 में सिसिलेबार तरीके से खोज करन में उनके हाथ कई सारी चीजें लगी जिनमें शामिल है दो मंदिर, एक सार्वजनिक बाथरूम, एक थियेटर, बैसिलिका, रोमन साम्राज्य के राजा हेरून की समाधि और पत्थरों से बने मकबरे। यहां अलग-अलग पत्थरों से बने अबतक 400 मकबरे मिले हैं जिनमें में इंसानों की हड्डियां हैं। खोज में पाए गए 24 मकबरो की दीवारों पर पेंटिंग्स पाई गई है। इन्हें सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।
Created On :   22 Oct 2021 1:50 PM IST