इस रहस्यमयी झील का पानी बना देता है पत्थर,जो गया वो जिंदा नहीं बचा
![The water of this mysterious lake turns creatures into stone, the one who went did not survive The water of this mysterious lake turns creatures into stone, the one who went did not survive](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2021/08/the-water-of-this-mysterious-lake-turns-creatures-into-stone-the-one-who-went-did-not-survive_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई रहस्यमयी झीलें हैं, जिनका रहस्य किसी को भी पता नहीं चल पाया है। ऐसी ही एक अजीबो-गरीब झील उत्तरी तंजानिया में स्थित है,इस झील को लोग नेट्रोन झील के नाम से जानते हैं। बताया जाता है कि इस झील के पानी को बस छूने मात्र से जीव पत्थर के बन जाते हैं। झील के आसपास जानवरों और पक्षियों की कई पत्थर की मूर्तियां हैं। आज हम आपको इस झील के पाछे का रहस्य बताएंगे।
क्या है पत्थर बनने की वजह?
ऐसा बताया जाता है की नेट्रोन झील के पास एक भी इंसान नहीं रहते है। झील के आसपास सिर्फ जानवरों और पक्षियों की पत्थर के मूर्तियाँ नजर आती हैं, जिसे देखकर यह झील काफी जादुई सी लगती है। दरअसल, इन रहस्यों के पीछे विज्ञान छुपा है। ऐसा बताया जाता है नेट्रोन एक क्षारीय झील है, इसके पानी में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके साथ ही इसमें क्षारीय और अमोनिया की मात्रा भी पाई जाती है। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल मिस्र के लोग ममी को सुरक्षित रखने के लिए करते थे। इस वजह से इस झील के पास सालों तक पक्षियों के शव सुरक्षित रहते हैं।
झील पर लिखी गई है यह किताब
इस रहस्यमयी झील के बारे में पर्यावरणविद और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर Nick Brandt ने अपनी एक किताब में भी बताया है,इस किताब का नाम है एक्रॉस द रेवेज्ड लैंड। उन्होंने उस झील के पास जाकर वहां मौजूद जानवरों और पक्षियों की कई पत्थर की मूर्तियों की तस्वीरे भी खींचीं हैं। लाइव साइंस ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इस झील के रहस्यों के बारे में बताया है।
दुनिया की अन्य ऐसी झील
आपको बता दें, नेट्रोन झील एकलौती ऐसी झील नहीं है जिसमें खतरनाक रासायनिक तत्व हैं। अफ्रीका के कांगो में स्थित किवु झील अब तक की सबसे खतरनाक झीलों मे से एक है। इसे "विस्फोटक झील" भी कहा जाता है। दरअसल, इस झील में कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन गैस मौजूद है। बताया जाता है कि इस झील के पास जरा सा भी भूकंप आने पर यहां विस्फोट हो सकता है।
Created On :   23 Aug 2021 5:15 PM IST