दुनिया की कुछ ऐसी जगहें, जहां हर किसी को जाने की नहीं मिलती इजाजत

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो किसी न किसी वजह से जानी जाती हैं। लेकिन उन जगहों पर हर किसी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं है। कुछ खास लोग ही उन जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खास और अनोखी हैं।

वेटिकन सिटी के गुप्त अभिलेखागार में हर कोई नहीं आ-जा सकता है। यहां सिर्फ पोप और कुछ खास लोगों को ही जाने की इजाजत है। इसकी वजह है कि इस अभिलेखागार में सदियों पुरानी किताबों और दस्तावेजों को सहेज कर रखा गया है।

जापान के शिंटो नाम के इलाके में बने 'द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज' मंदिर में पुजारी के अलावा केवल उसी परिवार को जाने की अनुमति है, जो रहाजघराने से ताल्लुक रखते हैं। इस मंदिर की खास बात ये है कि, इसे हर 20 साल में तोड़ दिया जाता है और फिर से बनाया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया का हर्ड आइलैंड एक ज्वालामुखीय द्वीप है। हिंद महासागर की गहराई से निकले इस द्वीप पर आज भी एक ज्वालामुखी सुलग रहा है, जिसकी वजह से यहां पर्यटकों का आना-जाना प्रतिबंधित है।

फ्रांस की लसकस गुफा 1940 में खोजी गई थी। 20 हजार साल पुरानी इस गुफा में आदिमानव काल के हजारों चित्र मौजूद हैं। यहां लोगों का जाना प्रतिबंधित है। इसकी वजह है कि गुफा में खतरनाक कीड़े रहते हैं और गुफा के टूटने का भी खतरा है।
Created On :   1 July 2020 3:19 PM IST