अजब-गजब: समुद्र के किनारे मिला रहस्यमयी जीव, सोशल मीडिया पर फोटो हुए वायरल

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते हैं। कुछ जीव-जंतु देखने में सुंदर, तो कुछ बेहद अजीबोगरीब लगते हैं। ऐसे ही गहरे सुमद्र में भी कई जीव-जंतु पाए जाते हैं। कई बार समुद्री किनारों पर भी अजीबोगरीब जीव देखने को मिल जाते हैं। कुछ ऐसे ही एक अजीबोगरीब जीव की लाश ब्रिटेन के एक बीच पर देखने को मिली है। इस रहस्यमयी जीव की लाश को देखकर लोग डर गए। लाश से बहुत बदबू भी आ रही थी।

द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेचुरल इंग्लैंड के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन आयलिफ ने इस मामले पर बताया कि, जीव की पहचान नहीं हो पाई है। इस जीव की बॉडी बहुत बुरी तरह से सड़ी हुई थी और मिट्टी से सनी हुई थी। समुद्र के किनारे मिले इस जीव को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि यह अपने बच्चे को जन्म दे रही थी और उसी दौरान इसकी मौत हो गई है। फिलहाल यह जीव लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, उस शख्स ने बताया कि उस जीव के चार पैर थे, जो बहुत ही अजीब तरह के दिख रहे थे। इस जीव की लंबाई करीब 15 फीट थी और हर जगह केवल हड्डिया चिपकी हुईं थी। इस रहस्यमयी जीव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

लिवरपूल इको की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश समुद्र तट एंसडेल पर एक रहस्यमयी जीव की लाश मिली है। यह जीव करीब 15 फुट का है। 29 जुलाई को एक व्यक्ति ने सबसे पहले इस जीव की लाश को समुद्र के तट पर देखा था। इस जीव की लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी, जिस कारण लाश में से बहुत खराब बदबू आ रही थी।
Created On :   7 Aug 2020 12:46 PM IST