टूटे दिलों का अनोखा संग्रहालय, रखे गए हैं प्रेमियों के अजीबोगरीब गिफ्ट

डिजिटल डेस्क,बीजिंग। दुनिया में लोगों को कुछ अलग करने का जूनून होता है। ऐसा ही कुछ चीन में एक महिला ने किया है। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की रहने वाली लियू यान ने एक संग्रहालय खोला है। जहां प्रेमियों के अजीबोगरीब सामान रखे गए हैं। इस संग्रहालय का नाम म्यूजियम ऑफ ब्रोकन रिलेशनशिप है। इस संग्रहालय में प्रेमियों का ऐसा सामान रखा गया है, जो अपना रिलेशन खत्म होने के बाद भी संभाल कर रखे हुए थे।

म्यूजियम खोलने से पहले लियू यान एक टूर गाइड का काम करती थी। इस दौरान उन्हें कई अधूरी प्रेम कहानियां सुनने को मिली और उन्हें म्यूजियम खोलने का आइडिया आया। म्यूजियम खोलने में लियू यान ने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए हैं।

लोगों ने लियू यान को कॉल कर अपनी अधूरी प्रेम कहानियां सुनाई। उनमें से 50 लोगों से सामान मंगाए जो खास थे। लियू के अनुसार संग्रहालय में हर सामान के पीछे एक कहानी छुपी है, जो रोने पर मजबूर कर देगी।

लियू यान ने इस म्यूजियम को खोलने से पहले अलग-अलग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लोगों से उनके ब्रेकअप से जुड़े तमाम तरह के सामान मांगे थे। लियू यान के मुताबिक पोस्ट डालने के बाद दुनियाभर से उन्हें हजारों कॉल आए।

यह संग्रहालय चीन में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस म्यूजियम में 15 हजार से ज्यादा कपल्स विजिट कर चुके है। म्यूजियम में ऐसी चीजें रखी हैं, जो कपल्स अपने रिश्ते को खत्म होने के बाद भी संजोकर रखना चाहते हैं।
Created On :   9 May 2019 1:07 PM IST