अजब- गजब: बंदर ने शुरू की चाय के दुकान पर नौकरी, लोगों को आया पसंद

डिजीटल डेस्क, भोपाल। बंदर को आपने कई बार अलग- अलग कारनामें करते हुए देखा होगा। इन कारनामों को देख कर आप बेहद खुश हो जाते हैं। आपका मूड कितना भी ऑफ हो वह बिल्कुल एक मिनट में ठीक हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो वाइरल हो रही है। इस वीडियो में एक बंदर चाय की दुकान पर जूठे बर्तन धोते हुए नज़र आ रहा है।
चाय की दुकान पर बंदर बहुत ही सूझबूझ से अपना काम कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बंदर ने पहले बर्तन पर साबुन लगाया उसके बाद टब में डुबाकर घिस- घिसकर धो रहा है। बंदर का यह नौकरशाही अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
आश्चर्य: एक ऐसा पेड़ जो डेढ़ साल से है आग के चपेट में, देखकर सब हुए हैरान
चाय की दुकान पर बंदर को इस तरह काम करता देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी देखकर हैरान रह गए। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वायरल होने वाले इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि यह बंदर इंसान से ज्यादा अच्छे से बर्तन धो रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने पूछा की इस बंदर की सैलरी कितनी है। हालांकि कुछ लोगों का यह मानना है कि यह जानवर के साथ अत्याचार हो रहा है। अभी यह वीडियो ट्रेंडिंग है और लाइक्स और कमेंट्स बटोर चुका है।
Created On :   5 July 2021 4:42 PM IST