गुटखे की वजह टूटी शादी, दुल्हन के इनकार के बाद लौटी बारात

डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश। भारत में दहेज की वजह से शादी-संबंध टूटना आम बात है, लेकिन उत्तर प्रदेश के उमरी गांव में शादी टूटने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने गुटखा खाने के चलते फेरे लेने से पहले ही शादी तोड़ दी। दरअसल यह सारा मामला हमीरपुर जनपद के उमरी गांव का हैं, जहां रहने वाले होरीलाल की बेटी सीता की शादी परासन गांव के निवासी महेश सिंह के पुत्र राहुल के साथ होनी थी।
लड़के वाले बड़े धूम-धाम से बारात लेकर आये और शादी की सभी रस्में पूरी कर रहे थे, कि अचानक फेरों के बीच दूल्हा चक्कर खाकर गिर गया। जांच करने पर समझ आया कि दूल्हे ने गुटखा खा रखा था, जिसकी वजह से उसे चक्कर आ गए। फिर क्या था जैसे ही लड़की को पता चला कि लड़का गुटखा खाता है उसने शादी करने से मना कर दिया। काफी समझाने के बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो बारात को दुल्हन लिए बिना ही वापस लौटना पड़ गया। जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।
इस तरह बिना दुल्हन के बारात के वापस आने से गांव में विरोध शुरु होने लगा। पुलिस ने गांव पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। तो आप भी सीख लें कि गुटखा खाना कितना खतरनाक हो सकता है, खासकर शादी के मामले में तो और भी ज्यादा।
Created On :   31 May 2019 3:15 PM IST