शेरनी के साथ घूमने जाता था शख्स, शेर ने मार डाला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों को खतरनाक जानवर पालने के शौक होते है। ऐसे ही एक शख्स को जानवर पालना महंगा पड़ गया। उसके शौक ने उसकी जान ले ली। यह मामला चेक रिपब्लिक का है। चेक रिपब्लिक के 33 वर्षीय माइकल प्रासेक को शेर पालने का शौक था। माइकल वर्ष 2016 में अपने घर पर एक शेर लेकर आया था। शेर को रखने के लिए माइकल प्रासेक ने घर के पास खाली पड़ी जगह पर पिंजरा भी बनवाया।

5 मार्च 2019 को माइकल की लाश शेरों की बाड़े से मिली। दरअसल इन शेरों ने माइकल को मार डाला। माइकल के परिजनों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शेर के बाड़े से माइकल की लाश निकालने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। जिस वजह से दोनों शेर-शेरनी को गोली मारनी पड़ी।

हालांकि शेरों को तकलीफ ना किए जाने का कोई सबूत नहीं मिलने पर माइकल को शेरों को अपने पास रखने में कामयाब रहे।

हैरान करने वाली बात यह है कि माइकल ने शेरों को पालने की इजाजत भी प्रशासन से नहीं ली थी। प्रशासन ने उन पर अवैध तरीके से शेरों को रखने के लिए जुर्माना भी लगाया था।

उनके पड़ोसियों ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वहीं नहीं माने। यहीं नहीं पिछले साल 2018 में माइकल एक शेरनी भी घर लेकर आए। उसे भी बाड़े में रख दिया। माइकल बकायदा शेरनी के साथ घूमने जाते थे।
Created On :   7 May 2019 1:42 PM IST