जाने क्या हुआ जब मिला 10 करोड़ साल पुराना केकड़ा

डिजिटल डेेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में पहली बार वैज्ञानिकों को एक "अमर" केकड़ा मिला है। यह केकड़ा क्रेटेशियस काल का बताया जा रहा है। अगर अंदाजा लगाया जाए तो यह लगभग 105 मिलियन साल से 95 मिलियन साल पुराना हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह स्वच्छ जल और समुद्री जीवों को जोड़ने वाली एक कड़ी हैं। अभी तक वैज्ञानिकों ने इसे अमर घोषित नहीं किया है, इसके पीछे की वजह है इसका एम्बर में पूरी तरह सुरक्षित होना। इसे देख कर बताया जा रहा है कि यह लाखों साल पहले एम्बर में कैद हो गया था। इसके कैद होने से इसका शरीर अभी पूरी तरह सुरक्षित है। यहां तक कि इसके शरीर पर मौजूद बाल भी आराम से देखे जा सकते हैं।
क्या है इस केकड़े का नाम?
इस "अमर" केकड़े को क्रेटस्पारा अथानाटा नाम दिया गया है। अथानाटा का मतलब होता है अमर, क्रेट का अर्थ है खोल और अस्पारा दक्षिण पूर्व एशिया में बादलों और पानी के देवता का कहा जाता है। इस केकड़े पर हाल ही में जर्नल ऑफ साइंस एडवांसेस ने एक अध्ययन प्रकाशित किया है।
क्यों है यह केकड़ा दुर्लभ?
हार्वर्ड विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट कर रहे रिसर्चर जेवियर लुक ने कहा कि "अमर" केकड़े का मिलना काफी दुर्लभ है। यह इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिकों को आमतौर पर एम्बर में कीड़े, मकड़ी, बिच्छू, मिलीपेड, पक्षी, सांप जैसे जीव मिलते हैं। एम्बर में खास तौर पर जमीन पर रहने वाले ही जीव ही मिलते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि एम्बर में पानी में रहने वाला एक केकड़ा पाया गया है। केकड़े ज्यादातर समय पानी में ही रहते हैं, वह जंगलों में नहीं जाते हैं और ना ही पेड़ों पर चढ़ते है।
Created On :   5 Nov 2021 6:46 PM IST