LOL: दुल्हन की साड़ी पसंद न आने पर मां-बाप ने तोड़ी शादी, मंडप से भागा दूल्हा

डिजिटल डेस्क, हासन। कर्नाटक में हासन जिले से एक हास्यासपद खबर सामने आई है। यहां एक शादी सिर्फ इस वजह से टूट गई क्योंकि दूल्हे की मां और पिता को दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई। इतना ही नहीं दूल्हा भी शादी का मंडप छोड़कर भाग गया। इससे भी ज्यादा हंसने वाली बात यह है कि दोनों एक - दूसरे से प्यार भी करते थें और परिजनों की इजाजत से अरेंज मैरिज कर रहे थें। फिलहाल दूल्हा फरार है।
पल में टूटा एक साल का रिश्ता
हासन के पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास गौड़ा के मुताबिक 29 वर्षीय बीएन रघुकुमार और संगीता एक साल से रिलेशनशिप में थे और एक - दूसरे के प्रति लगाव बढ़ने की वजह से दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। इसके लिए उन्हें उनके परिजनों ने अनुमति दे दी थी। बता दें कि यह वाकया बुधवार का है। शादी की रस्में निभाते दौरान जब रघुकुमार के माता - पिता को संगीता की साड़ी पसंद नहीं आई। इतनी सी बात के लिए उन्होंने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया और अगले दिन यानी गुरुवार को अपने बेटे रघुकुमार को विवाह-स्थल से भगा दिया।
ये भी पढ़ें : खंडवा: अनोखी शादी, बारात लेकर दुल्हों के घर पहुंची दुल्हनें
खराब क्वालिटी की साड़ी
रघुकुमार के माता-पिता को संगीता की साड़ी अच्छी नहीं लगी, तो उन्होंने साड़ी की क्वालिटी खराब करार दे दिया। साथ ही उन्होंने संगीता से साड़ी बदलने को भी कहा। इतने में वर और वधु के पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि शादी तोड़ने का तक फैसला ले लिया गया। वधु पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने रघुकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें : World Record: हाथों में 12 और पैरों में 19 उंगलियां होने से डरते हैं लोग, गिनीज बुक में नाम दर्ज
Created On :   8 Feb 2020 7:31 PM IST