क्या आपने दिमाग खाने वाले कीड़े के बारे में सुना है, पानी में खेलने जा रहे हैं तो इस कीड़े के बारे में जरूर जान लें
![Have you all heard about the brain-eating worm Have you all heard about the brain-eating worm](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/07/have-you-all-heard-about-the-brain-eating-worm_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूरी दुनिया में जीव-जंतुओं की इतनी सारी प्रजातियां हैं, जिनके बारे में हम जानते भी नहीं। कुछ जीव हमें अपनी आंखों से देख सकते हैं पर कुछ इतने छोटे होते हैं कि आंखों से देखना संभव नहीं होता। यह जीव इतने खतरनाक होते हैं, कि गलती से अगर यह आप के शरीर में पहुंच जाएं तो कुछ ही दिनों में इंसान को मौत के करीब ले जा सकते हैं।
आप सभी ने अमीबा और पैरामीशियम के बारे में तो जरुर पढ़ा होगा। पर क्या आप ने कभी सोचा है, कि अगर यह जीव आप के शरीर में प्रवेश कर जाए तो खासा नुकसान पहुंच सकता है। जी हां अमेरिका में हुई एक घटना के बारे में आपको ज़रूर जानना चाहिए, जहां एक शख्स समंदर में स्विमिंग करने गया था, पर अपने साथ लेकर लौटा ‘दिमाग खाने वाला कीड़ा’.
इंसान की ज़िंदगी लेने वाला कीड़ा
बताया जा रहा है, कि एक शख्स स्विमिंग करने गया था और जब लौटा तो कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और वो अस्पताल पहुंच गया। बाद में डॉक्टरों ने बताया की उसे एक इंफेक्शन हुआ है और ये अमीबा की वजह से हुआ। ये इतना भयानक है, कि दिमाग की सेल्स को खा जाता है, जिसकी वजह से इंसान के दिमाग में सूजन और मौत तक हो जाती है। CDC के मुताबिक इस के बाद इंसान के मरने के चांस 97 फीसदी तक बढ़ जाते हैं। अमेरिका में 1962 से 2021 में ऐसे 154 केसेज आए, जिनमें से सिर्फ 4 की ही जान बचाई जा सकी।
यह कीड़ा नाक के जरिये शरीर में प्रवेश कर जाता है। सबसे पहले बुखार, जी मचलाना, उल्टी और सिर में दर्द की शिकायत होती है। जैसे - जैसे ये इंफेक्शन बढ़ता है इंसान की गर्दन अकड़ने और मानसिक स्थिति में बदलाव होने लगता है। इन सबके बाद इंसान कोमा तक में पहुंच जाता है। यह इंफेक्शन सभी को नहीं होता पर पानी में जाने वाले लोगों को इसके बारे में जानना ज़रूर चाहिए।
Created On :   13 July 2022 6:53 PM IST