समुद्र किनारे एक विचित्र प्राणी को देखने उमड़ी भीड़, फुटबॉल जितनी बड़ी होती हैं जीव की आंखें
![Crowd gathered to see a strange creature on the beach, the eyes are as big as a football Crowd gathered to see a strange creature on the beach, the eyes are as big as a football](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/04/crowd-gathered-to-see-a-strange-creature-on-the-beach-the-eyes-are-as-big-as-a-football_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रकृति ने बहुत सारे विचित्र जीवों को बनाया है। और वो जीवों इतने अनोखे हैं कि अगर इंसान इन्हें देख लें तो उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पाएगा। ये जीव कही भी हो सकते हैं। हवा में उड़ने वाले, जमीन पर चलने वाले, पानी में रहने वाले भी हो सकते है। आजकल इसी तरह के एक विचित्र जीव के खूब चर्चे हो रहे हैं। जिसे लोगों ने जापान के एक बीच पर देखा। पानी में रहने वाला जीव इतना अनोखा है कि लोग उसे देख कर लोग दंग रह गए।
बीती 22 तारीख को जापान के फुकुई में ऊगू बीच पर एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां जो लोग मौजूद थे उन्हें एक बड़ा स्क्विड जीव नजर आया जो बहकर बीच पर आ गया था। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि जब लोगों ने उसे देखा तो वो जिंदा था। स्क्विड की लंबाई 10 फीट बताई जा रही है।
जिंदा स्क्विड मिलने से लोग हुए हैरान
जापान की एक अखबार के अनुसार विशाल स्क्विड जिंदा मिला था। अधिकारियों ने अखबार को बताया कि ये बेहद कठिन समय होता है। जब विशाल स्क्विड बहकर समुद्र के किनारे पहुंच जाता है। अब उस जीव को सकाई शहर के एकिजेन मात्सुशिमा एक्वेरियम में रखा जाएगा जो उसका नया घर होगा। अधिकारियों ने बताया कि ये पहली बार नहीं है जब लोगों ने दुर्लभ स्क्विड को समुद्र से बहकर बीच पर देखा हो. साल 2020 में साउथ अफ्रीका में भी ऐसे ही स्क्विड बहकर समुद्र किनारे आ गया था।
हाथी के बच्चे जितना हो सकता है वजन
वैज्ञानिकों का कहना है कि स्क्विड का वजन हाथी के बच्चे के बराबर है। करीब 10 फीट से ज्यादा लंबा होता है एक स्क्विड। फिलहाल स्क्विड को फ्रीजर में रखा गया है। स्क्विड की आंखें फुटबॉल जितनी बड़ी हो जाती हैं। इन में रीढ़ की हड्डी नहीं होती है और ये पानी में रहने वाले जीवों से ज्यादा तेज तैर सकते हैं। स्क्विड पानी की धार की विपरीत दिशा में भी तैर सकते हैं।
Created On :   22 April 2022 12:02 PM IST